छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदल रहा है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (बुधवार) प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। रायपुर समेत 26 जिलों में शाम से रात तक गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

यह नाउकास्ट आज (6 अक्टूबर) शाम 6:20 बजे से रात 9:20 बजे तक के लिए जारी किया गया है। मानसून वापसी की रेखा रायपुर से गुजरने और ऊपरी हवा में सक्रिय सिस्टम के कारण बारिश की स्थिति बन रही है।