सक्ती जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए ग्राम कुरदा से आरोपी श्याम यादव (29) को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesसक्ती जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए ग्राम कुरदा से आरोपी श्याम यादव (29) को गिरफ्तार किया है। विभाग की टीम ने उसके घर से 32.8 लीटर महुआ और देशी शराब जब्त की है।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छद्म खरीदार से कराई शराब बिक्री की पुष्टि

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरदा के वार्ड नंबर 5 निवासी श्याम यादव के घर से अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने पहले छद्म खरीदार के माध्यम से महुआ शराब खरीदी। इससे बिक्री की पुष्टि होने के बाद टीम ने आरोपी के घर की रसोई में दबिश दी।

बर्तन और जरीकेन में रखी थी शराब

तलाशी के दौरान टीम को एक सिल्वर बर्तन में रखी 26 लीटर महुआ शराब, एक पीले जरीकेन में रखी 5 लीटर महुआ शराब और देशी प्लेन शराब के 10 पाव मिले। विभाग ने कुल 32.8 लीटर शराब जब्त की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई कलेक्टर जयश्री जैन के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक राशिल श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक श्रवणकांत द्विवेदी तथा आबकारी स्टाफ परसराम, कमलेश और बसंती चौधरी की भूमिका रही।