रेलवे स्टेशन पेंड्रा रोड पर ट्रेन नंबर 15160 सारनाथ एक्सप्रेस से करीब 65 से 70 साल के अज्ञात बुजुर्ग को तबीयत बिगड़ने पर उतारा गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर उन्हें 108 एम्बुलेंस से शासकीय जिला अस्पताल गौरेला ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के मुताबिक, शुरुआती जांच में मौत बीमारी के कारण होने की बात सामने आई है।
घटना की सूचना जीआरपी चौकी पेंड्रा रोड को दी गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मर्ग कायम किया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव मर्चुरी में रखा गया है और मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।
मृतक के बारे में जानकारी मिलने पर जीआरपी चौकी पेंड्रा रोड को सूचना देने की अपील की गई है। इस मामले में जानकारी के लिए 9993421962 पर संपर्क किया जा सकता है।