छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ऑपरेशन आघात चला रही है। जहां पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति थैला में गांजा लेकर बिंजकोट से जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और पूछताछ में उसके साथ गांजा तस्करी में संलिप्त उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में गांजा लेकर ग्राम बिंजकोट से ग्राम दर्रामुड़ा की ओर पैदल जा रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक व प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार बांधव के साथ पुलिस टीम ने ग्राम बिंजकोट मेन रोड के पास घेराबंदी करते हुए जांच शुरू कर दी। तभी एक व्यक्ति थैला लेकर आते हुए नजर आया।
ऐसे में पुलिस ने संदेही धनेश्वर कुम्हार 62 साल निवासी बिंजकोट कुम्हारडीपा को पकड़ा और उसके पास रखे थैला की तलाशी लेने पर उसमें करीब 4 किलो से अधिक का गांजा कीमत 60 हजार रुपये मिला।
गांजा की खरीदी-बिक्री करते थे ऐसे में पुलिस ने गांजा को जब्त करते हुए आरोपी को थाना ले आयी। जहां पूछताछ करने पर उसने गांजा का बिक्री करने के लिए ले जाने की बात कही।
विवेचना के दौरान धनेश्वर से पूछताछ में गांजा की खरीदी-बिक्री में ग्राम दर्रामुड़ा निवासी ठाकुर प्रसाद पटेल 39 साल का भी नाम सामने आया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ऐसे में पुलिस ने तत्काल उसे भी हिरासत में लेकर थाना पहुंची। जहां उसने भी पूछताछ में गांजा की बिक्री-खरीदी की बात स्वीकार की।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20(b), 29 NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में गांजा के अवैध करोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्यिों को बख्शा नहीं जाएगा।
नशे के नेटवर्क से जुड़े आरोपियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भूपदेवपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है