कांकेर जिले के सरोना थाना क्षेत्र में धनेसरा मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बाइक सवार दो भाइयों नंदकिशोर टेकाम और दुवेश टेकाम की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों दीपावली के लिए पटाखे खरीदने घर से निकले थे।
जानकारी के मुताबिक, नंदकिशोर टेकाम और दुवेश टेकाम दीपावली के लिए पटाखे खरीदने निकले थे। इसी दौरान धनेसरा मोड़ पर उनकी तेज रफ्तार बाइक बेकाबू हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पीएम के लिए भिजवाया शव
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। वहीं, इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।