छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में कार की चाबी नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने अपनी ही गाड़ी में आग लगा दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में कार की चाबी नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने अपनी ही गाड़ी में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि घर के सदस्यों ने उसे कार की चाबी देने से इनकार कर दिया था।

इससे गुस्साए युवक ने कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिवनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपनी कार लेकर कहीं जाना चाहता था, लेकिन घर के लोगों ने उसे चाबी देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने अपनी कार पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही सिवनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगाने की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।