छत्तीसगढ़ में शनिवार को छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना की परंपरा निभाई गई। व्रतियों ने सुबह से निर्जला उपवास रखा। शाम को स्नान के बाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर गुड़ की खीर और गेहूं के आटे की रोटियां बनाईं। पूजा के बाद सबसे पहले भगवान सूर्य और छठी मैया को भोग लगाया गया।
इसके बाद व्रतियों ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया और 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। आज रविवार (15 नवंबर) को व्रती नदी और तालाबों के घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। राजधानी रायपुर में 50 से ज्यादा स्थानों पर छठ पूजा होगी। वहीं, बिलासपुर में अरपा नदी के तट पर 5100 दीप जलाकर महाआरती की तैयारी की गई है।
रायपुर में खारुन नदी के महादेव घाट पर छठ पूजा का प्रमुख आयोजन होगा। इसके अलावा बिरगांव के व्यास तालाब, हीरापुर के छुईया तालाब, सड्डू तालाब, आमा तालाब, मच्छी तालाब और नवा रायपुर के झांझ तालाब सहित 50 से ज्यादा जगहों पर पूजा होगी।
महादेव घाट पर रविवार शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी यहां पहुंचेंगे। इस दौरान भोजपुरी और छठ गीतों की प्रस्तुतियां होंगी। इसके बाद संध्या अर्घ्य और महाआरती की जाएगी।