शनिवार, 21 नवंबर को वृष राशि वालों को अचानक बड़ा पद, प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। नौकरी बदलने या नए प्रोजेक्ट की मंजूरी का इंतजार कर रहे लोगों की इच्छा भी पूरी हो सकती है। कुंभ राशि वालों को मनचाही पोस्टिंग या प्रमोशन की खुशखबरी मिलने के प्रबल योग हैं।
मिथुन राशि के मीडिया, सेल्स, डिजिटल मार्केटिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन में पूरी सफलता के संकेत हैं।
कर्क राशि में रियल एस्टेट, इंटीरियर डिजाइनिंग, इवेंट प्लानिंग और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े लोगों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। मकर राशि वालों को संतान से शुभ समाचार और कारोबार में विशेष सफलता मिलने के योग हैं।

मेष – द स्ट्रेंथ आज संयम और साहस से मुश्किल परिस्थितियों को भी संभाल लेंगे। परिवार के किसी सदस्य की जिद या गुस्से को अपनी समझदारी और नरम व्यवहार से शांत करेंगे। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी के बजाय धैर्य से बनाई गई योजना फायदेमंद साबित होगी। बिजनेस में मुश्किल परिस्थितियां रहने के बावजूद आपकी साख मजबूत बनी रहेगी। आत्मविश्वास और धैर्य से चुनौतियों पर जीत हासिल करेंगे।
करियर- कार्यस्थल पर शांत रहकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। मुश्किल क्लाइंट और जटिल समझौतों को संभालने में आपकी समझदारी की वरिष्ठ अधिकारी तारीफ करेंगे। डिफेंस, स्पोर्ट्स, मेडिकल और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि या सम्मान मिल सकता है। सहकर्मियों के बीच आपकी नेतृत्व क्षमता और निखरकर सामने आएगी। लव- रिश्ते में धैर्य, माफ करने की भावना और नरम व्यवहार से मधुरता बढ़ेगी। पार्टनर की भावनात्मक कमजोरी को समझकर उन्हें पूरा सहयोग देंगे। इससे उन्हें सुरक्षा का एहसास होगा। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ पुराना मतभेद प्यार से सुलझाने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों का शांत और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व किसी खास व्यक्ति को आकर्षित कर सकता है। हेल्थ- शारीरिक फिटनेस के साथ हृदय और रक्त संचार की सेहत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। लकी कलर- गोल्डन, लकी नंबर- 1

वृष – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज जीवन में अचानक सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार में लंबे समय से रुका कोई मांगलिक काम या शुभ आयोजन अचानक तय हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने या पुराने निवेश से अप्रत्याशित मुनाफा होने के प्रबल योग हैं। बिजनेस में नए अवसर अपने आप सामने आएंगे। किसी यात्रा से भी अच्छा लाभ और खुशी मिलेगी। अचानक बदलती अनुकूल परिस्थितियां आपके लिए नए रास्ते खोलेंगी।
करियर- कार्यस्थल पर अचानक बड़ा पद, प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। लंबे समय से नौकरी बदलने या नए प्रोजेक्ट की मंजूरी का इंतजार कर रहे लोगों की इच्छा आज पूरी होगी। आईटी, मीडिया, फाइनेंस और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिलेगी। आपके नए आइडिया को तुरंत मंजूरी मिलेगी। लव- प्रेम संबंध में सुखद और रोमांचक मोड़ आएगा। इससे रिश्ते में नई ऊर्जा बढ़ेगी। पार्टनर के साथ अचानक किसी खूबसूरत जगह घूमने या डिनर डेट पर जाने की योजना बन सकती है। सिंगल लोगों की किसी अनजान जगह पर खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। यह पहचान आगे प्रेम संबंध में बदल सकती है। हेल्थ- बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। हालांकि सकारात्मक सोच के कारण मानसिक तनाव बहुत कम रहेगा। लकी कलर- रॉयल ब्लू, लकी नंबर- 8

मिथुन – द मैजिशियन आज बुद्धिमत्ता, बातचीत की कला और रचनात्मक सोच से असंभव लगने वाले काम भी संभव बना देंगे। परिवार में किसी उत्सव या आयोजन की योजना बनाने में आपकी मुख्य भूमिका रहेगी। आर्थिक रूप से दिन बेहद अच्छा है। आमदनी के एक से ज्यादा नए स्रोत खुल सकते हैं। बिजनेस में आपकी अलग मार्केटिंग रणनीति प्रतिस्पर्धियों पर भारी पड़ेगी। समाज में मान-सम्मान और लोकप्रियता बढ़ेगी।
करियर- मीडिया, कम्युनिकेशन, सेल्स, डिजिटल मार्केटिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा ब्रेक या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। अपना स्टार्टअप या कंसल्टेंसी शुरू करने के लिए दिन सर्वश्रेष्ठ है। इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन में शत-प्रतिशत सफलता मिलने के संकेत हैं। लव- अपनी बातचीत और हंसी-मजाक से पार्टनर का दिल जीतने में पूरी तरह सफल रहेंगे। प्रेम संबंध में उत्साह, ताजगी और रोमांस बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में आपसी समझ और बातचीत बेहतरीन रहेगी। अविवाहित लोगों को अपनी पसंद का जीवनसाथी मिलने के प्रबल योग हैं। हेल्थ- ज्यादा स्क्रीन टाइम के कारण थकान बढ़ सकती है। नींद और एकाग्रता पर भी असर पड़ सकता है। लकी कलर- लेमन येलो, लकी नंबर- 3

कर्क – फोर ऑफ वांड्स आज परिवार में मिलन, खुशी और उत्सव का माहौल रहेगा। घर में किसी शुभ समाचार, गृह प्रवेश या विवाह समारोह की तैयारियों में व्यस्तता रह सकती है। परिवार और रिश्तेदारों के बीच प्रेम और एकजुटता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति बेहद संतोषजनक रहेगी। घर की सजावट और सुख-सुविधाओं पर कुछ पैसा खर्च हो सकता है। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा होने से सहकर्मियों के साथ खुशी मनाने का मौका मिलेगा।
करियर- कार्यस्थल का माहौल बहुत सकारात्मक और सहयोगपूर्ण रहेगा। रियल एस्टेट, इंटीरियर डिजाइनिंग, इवेंट प्लानिंग और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े लोगों को बड़े ऑर्डर या प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। ऑफिस में आपकी विश्वसनीयता और लगातार अच्छे प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। इसके कारण नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। लव- प्रेम संबंध में स्थिरता, सुरक्षा और परिवार की सहमति मिलने के प्रबल योग हैं। प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को सगाई या विवाह तक ले जाने का फैसला कर सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच मधुरता और अच्छा तालमेल रहेगा। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। सिंगल लोगों की किसी उत्सव में खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। हेल्थ- ज्यादा मीठा और तला-भुना भोजन करने से अपच या एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। लकी कलर- सैफ्रन, लकी नंबर- 9

सिंह – एट ऑफ कप्स आज पुरानी परिस्थितियों, आदतों या ऐसे रिश्तों से आगे बढ़ने का मन बनाएंगे, जिनसे अब संतुष्टि नहीं मिल रही है। परिवार की किसी भावनात्मक उलझन से दूर रहकर शांति तलाशेंगे। आध्यात्मिक यात्रा या किसी शांत जगह पर जाने की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में फायदा नहीं देने वाले निवेश से पैसा निकालकर बेहतर विकल्प तलाशेंगे। बिजनेस में पुरानी और बेअसर रणनीतियों को बदलने पर भी विचार होगा।
करियर- वर्तमान नौकरी, भूमिका या प्रोजेक्ट से असंतुष्ट होने के कारण करियर में नई दिशा तलाश सकते हैं। जो काम आपकी प्रतिभा के मुताबिक नहीं है, उसे छोड़कर किसी रचनात्मक या चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट की ओर बढ़ेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन या दूसरी कंपनी में आवेदन करने के बारे में गंभीरता से सोचेंगे। फिलहाल अपनी प्राथमिकताएं समझने और नए अवसर तलाशने का समय है। लव- रिश्ते में भावनात्मक गहराई और सच्चाई की कमी महसूस हो सकती है। इस कारण पार्टनर से खुलकर बात करने या कुछ समय की दूरी बनाने का फैसला कर सकते हैं। कोई रिश्ता लंबे समय से बोझ बन गया है तो उससे सम्मानपूर्वक दूर होने का विचार आएगा। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ शांत समय बिताने से रिश्ते की नीरसता दूर करने में मदद मिलेगी। हेल्थ- मानसिक शांति और शरीर में नई ऊर्जा बनाए रखने के लिए आराम की जरूरत महसूस हो सकती है। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 1

कन्या – द टावर आज अचानक बदलाव और अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं। परिवार में कोई छिपी हुई बात या पुराना विवाद अचानक सामने आने से तनाव बढ़ सकता है। घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या पाइपलाइन में खराबी होने से बड़ा खर्च आ सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम या सट्टे से जुड़े निवेश नुकसानदायक हो सकते हैं। बिजनेस की पुरानी योजनाओं में भी बदलाव करना पड़ सकता है।
करियर- कार्यस्थल पर अचानक बड़ा संगठनात्मक बदलाव हो सकता है। नई पॉलिसी लागू होने या कोई प्रोजेक्ट रद्द होने की स्थिति बन सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी मामले में तीखी असहमति होने की आशंका है। तकनीकी और डाटा से जुड़े लोगों के सामने सिस्टम या जरूरी डिजिटल जानकारी सुरक्षित रखने की चुनौती रहेगी। इन बदलावों के बाद काम की नई शुरुआत करनी पड़ सकती है। लव- किसी गलतफहमी या कड़वे सच के सामने आने से प्रेम संबंध में अचानक तनाव बढ़ सकता है। गुस्से में लिया गया अंतिम फैसला बाद में पछतावे का कारण बन सकता है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाएं समझने में परेशानी हो सकती है। पुराने विवाद और अहंकार भी रिश्ते में तनाव बढ़ा सकते हैं। हेल्थ- अचानक ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, तेज सिरदर्द या घबराहट की समस्या परेशान कर सकती है। लकी कलर- चारकोल, लकी नंबर- 4

तुला – फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स आज विवाद, अहंकार और गैरजरूरी टकराव से परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में संपत्ति या किसी पुराने मामले को लेकर तीखी बहस होने की आशंका है। इससे रिश्तों में खटास आ सकती है। हर बहस जीतने की जिद अपनों को दुखी कर सकती है। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने या पैसा उधार देने से नुकसान हो सकता है। बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों की चालों से भी सतर्क रहना होगा।
करियर- कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विचारों का टकराव और काम का श्रेय लेने की होड़ तनाव बढ़ा सकती है। ऑफिस पॉलिटिक्स और गॉसिप के कारण आपकी छवि प्रभावित होने की आशंका है। किसी प्रोजेक्ट में टीम की सहमति के बिना आगे बढ़ने से विवाद हो सकता है। कानूनी और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े मामलों में दस्तावेजों की बारीकी से जांच जरूरी होगी। लव- प्रेम संबंध में अहंकार और कठोर शब्दों से दूरी बढ़ सकती है। पार्टनर की छोटी बात को प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाने से रिश्ता टूटने की स्थिति तक पहुंच सकता है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाने में समझदारी और नरमी दिखानी होगी। पुरानी गलतियों को बार-बार उठाने से रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। हेल्थ- नकारात्मक विचारों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। खानपान की लापरवाही से भी परेशानी हो सकती है। लकी कलर- सिल्वर, लकी नंबर- 2

वृश्चिक – टेन ऑफ वांड्स आज पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। घर के कई महत्वपूर्ण काम अकेले करने से काफी थकान महसूस होगी। पुराने कर्ज या बिलों के भुगतान का दबाव भी बना रह सकता है। हालांकि अपनी मेहनत से परिस्थितियां संभाल लेंगे। बिजनेस में काम का बोझ इतना ज्यादा रहेगा कि नए सौदों पर ध्यान देना मुश्किल हो सकता है।
करियर- कार्यस्थल पर काम की अधिकता, समय सीमा और अतिरिक्त प्रोजेक्ट की जिम्मेदारियों से तनाव बढ़ सकता है। सहकर्मियों के हिस्से का काम भी आपको संभालना पड़ सकता है। इस कारण ऑफिस में ओवरटाइम करना पड़ेगा। ज्यादा जिम्मेदारियां एक साथ लेने से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। काम की प्राथमिकताएं तय करने और जिम्मेदारियां बांटने की जरूरत होगी। लव- काम की व्यस्तता और थकान के कारण पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इससे रिश्ते में हल्की नीरसता आ सकती है। जीवनसाथी के साथ अपनी व्यस्तता और परेशानियां साझा करने से वे आपकी स्थिति बेहतर समझ पाएंगे। सिंगल लोग करियर की जिम्मेदारियों के कारण प्रेम संबंधों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। हेल्थ- कमर दर्द, कंधों में जकड़न और बहुत ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। क्षमता से ज्यादा काम करने पर मांसपेशियों में खिंचाव या बुखार भी हो सकता है। लकी कलर- ब्राउन, लकी नंबर- 7

धनु – ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स आज विचारों में जबरदस्त स्पष्टता रहेगी। किसी बड़ी उलझन का सटीक समाधान निकाल लेंगे। परिवार में चल रहे भ्रम या गलतफहमी को अपनी साफ बातचीत और तर्क से दूर करेंगे। आर्थिक मामलों में नई और लाभदायक योजना शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। बिजनेस में नए अनुबंध और स्पष्ट नीतियां आगे बढ़ने के रास्ते खोलेंगी। सच और न्याय का साथ देने से मान-सम्मान बढ़ेगा।
करियर- कार्यस्थल पर आपकी तेज सोच, नए विचार और तुरंत सही फैसला लेने की क्षमता की जमकर तारीफ होगी। नया प्रोजेक्ट, महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन या चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी शुरू करने के लिए दिन सर्वश्रेष्ठ है। लॉ, लेखन, पत्रकारिता, आईटी और रिसर्च से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता या महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन के योग हैं। लव- रिश्ते में पारदर्शिता और साफ बातचीत से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर ईमानदारी और गंभीरता से बातचीत करेंगे। इससे आपसी भरोसा मजबूत होगा। सिंगल लोगों को बुद्धिमान और स्पष्ट विचारों वाले व्यक्ति से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। विवाहित लोगों के बीच वैचारिक तालमेल बेहतरीन रहेगा। हेल्थ- ठंडी हवा के कारण गले में खराश या साइनस की हल्की परेशानी हो सकती है। लकी कलर- आइस व्हाइट, लकी नंबर- 8

मकर – द एम्प्रेस आज सुख-समृद्धि, रचनात्मकता और पारिवारिक खुशहाली बढ़ेगी। घर में नए मेहमान के आने या संतान से शुभ समाचार मिलने पर उत्सव जैसा माहौल रहेगा। घर की सजावट, बागवानी और कलात्मक वस्तुओं की खरीदारी पर खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी और सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी।
करियर- कार्यक्षेत्र में तरक्की और समृद्धि के नए अवसर खुलेंगे। डिजाइनिंग, फैशन, कला, मीडिया, कृषि, हॉस्पिटैलिटी और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विशेष सफलता और सम्मान मिलेगा। नया प्रोजेक्ट शुरू करने और बिजनेस विस्तार के लिए दिन अत्यंत शुभ है। कार्यस्थल का माहौल अच्छा रहेगा। महिला सहकर्मियों या महिला वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव- प्रेम संबंध में भरपूर स्नेह, कोमलता और रोमांस रहेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। दोनों एक-दूसरे की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। विवाहित लोगों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी। परिवार बढ़ाने की योजना भी बन सकती है। सिंगल लोगों को आकर्षक और संवेदनशील व्यक्ति से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। हेल्थ- महिलाओं के लिए हार्मोनल स्वास्थ्य और शरीर के पोषण पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा। लकी कलर- एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर- 5

कुंभ – नाइन ऑफ कप्स आज लंबे समय से मन में चल रही इच्छाएं पूरी होने से खुशी और संतुष्टि मिलेगी। परिवार में किसी बड़ी सफलता या मनचाही इच्छा के पूरा होने से उत्सव जैसा माहौल बनेगा। दोस्तों और प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी और मनपसंद चीजों की खरीदारी भी संभव है। बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
करियर- कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। अपने पसंदीदा प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। टेक्नोलॉजी, मीडिया, आर्ट, हॉस्पिटैलिटी और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ा अवॉर्ड या नई पहचान मिल सकती है। सहकर्मियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। मनचाही पोस्टिंग या प्रमोशन की खुशखबरी मिलने के प्रबल योग हैं। लव- प्रेम संबंध में रोमांस, आकर्षण और भावनात्मक संतुष्टि भरपूर रहेगी। पार्टनर आपकी छोटी-बड़ी इच्छाओं का सम्मान करेगा और कोई यादगार सरप्राइज दे सकता है। सिंगल लोगों को सामाजिक कार्यक्रम में मनचाहा साथी मिलने की प्रबल संभावना है। विवाहित लोगों के बीच प्रेम और आपसी तालमेल शानदार रहेगा। हेल्थ- ज्यादा तैलीय भोजन करने से अपच या सुस्ती महसूस हो सकती है। लकी कलर- क्रिमसन, लकी नंबर- 9

मीन – फाइव ऑफ पेंटाकल्स आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखनी होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने या अचानक घरेलू खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है। मुश्किल समय में परिवार और करीबी लोगों के सहयोग की जरूरत होगी। बिजनेस में कुछ मंदी रह सकती है। नया और जोखिम भरा निवेश नुकसानदायक हो सकता है।
करियर- कार्यस्थल पर चुनौतियां और अस्थिरता बनी रह सकती है। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में देरी या फंड की कमी के कारण काम रुक सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा। ऐसे में अपनी मेहनत और धैर्य से परिस्थितियां संभालनी होंगी। लव- आर्थिक चिंता और काम के तनाव से पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। बातचीत में कमी आने से रिश्ते में दूरी महसूस होगी। विवाहित लोगों के बीच पैसों से जुड़े मामलों पर बहस हो सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से भी परेशानी बढ़ने की आशंका है। हालांकि मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहयोग करने से प्रेम और मजबूत होगा। हेल्थ- इम्यून सिस्टम कमजोर रहने के कारण मौसमी इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम या शारीरिक कमजोरी हो सकती है। तनाव और चिंता के कारण नींद भी प्रभावित हो सकती है। लकी कलर- सॉफ्ट पिंक, लकी नंबर- 6