तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पेंड्रा में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। वहीं, केशकाल में भी बूंदाबांदी के साथ धुंध छाई हुई है। यहां विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।
शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट आई है। रायपुर में दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री नीचे चला गया। ठंड बढ़ने से शहर के कुछ इलाकों में लोग अलाव जलाकर आग तापते नजर आए।मौसम विभाग के मुताबिक तूफान अकवान कमजोर जरूर पड़ रहा है, लेकिन इससे जुड़ा मौसम सिस्टम अभी भी नमी खींच रहा है। इसी वजह से छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है।