माली की एक महिला ने दिया 9 बच्चों को जन्म, मां बच्चे सभी स्वस्थ

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। एक ही मां के गर्भ से एक साथ दो, तीन या चार बच्चों के जन्म की बात थोड़ी आम है लेकिन कैसा हो अगर हम आपको बताएं कि एक औरत ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। दरअसल, माली की एक महिला ने मोरक्को में मंगलवार को एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर सबको चौंका दिया। खबर है कि सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। माली सरकार ने 25 साल की हलीमा सीजे को अच्छी देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था। पहले माना जा रहा था की हलीमा के गर्भ में 6 बच्चे हैं। एक साथ एक गर्भ से 6 बच्चों का जन्म असामान्य है और 9 बच्चों का जन्म और भी असामान्य।

मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता रचिद कौधरी ने कहा कि उन्हें देश में ऐसे 9 बच्चों के जन्म की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हलीमा ने सिजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने एएफपी को बताया मां और बच्चे अब तक स्वस्थ हैं।