
गरियाबंद। मामला सिटी कोतवली गरियाबंद क्षेत्र वार्ड नं. 02 आजाद चौक का है। दिनांक 27 जुलाई 2021 को प्रार्थिया महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी नाबालिक पुत्री उम्र 17 साल 10 माह 26 जुलाई.2021 के एक बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई है। उक्त नाबालिक बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 23/21 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मामला दर्ज़ होने के बाद से अपहृता का लगातार पता तलाश किया जा रहा था जिसका कोई पता नही चल रहा था। प्रकरण की अपहृता का जल्द से जल्द पता तलाश करने जिला गरियाबंद पुलिस कप्तान पारूल माथुर के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम द्वारा टीम गठित कर पतासाजी में जुटते हुए अपहृता के धमतरी क्षेत्र में होने की मुखबीर सूचना पर आज गरियाबंद पुलिस द्वारा महेन्द्र सतनामी के किराये के मकान मंदरौद बागीचा चौक थाना कुरूद जिला धमतरी से संदेही आरोपी राम कृष्ण निषाद पिता हिरामन निषाद उम्र 21 साल साकिन मंदरौद थाना कुरूद जिला धमतरी के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है।
पीडिता ने अपने कथन में अरोपी द्वारा नबालिक जानते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाना बताया गया , जिससे प्ररकण में धारा 366, 376(2)ढ भादवि 6 पाक्सो एक्ट जोडी गयी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, सउनि अजय सिंह, आर. मुरारी यादव, संजय सुर्यवंशी, महेश निषाद, सुखसागर नाग, सतीश साहू, महिला आर. श्रद्धाकला खुंटे की सराहनीय भूमिका रही।