छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (22 सितंबर) रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया लगातार मजबूत हो रहा है। इसके असर से आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश बढ़ सकती है। यह सिस्टम कल यानी 23 सितंबर की सुबह के आसपास आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट के पास पहुंच सकता है।