2 सूत्रीय मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Chhattisgarh Crimes

मैनपुर। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर मनरेगा कर्मचारी ब्लॉक इकाई मैनपुर द्वारा सोमवार से जनपद पंचायत मैनपुर के सामने धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का शुभारंभ करते हुए अपनी दो सूत्रीय मांगो को लेकर जमकर नारेबाजी किया गया। अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे मनरेगा कर्मचारियों ने कहा कि हमारी दो सूत्रीय मांग भूपेश बघेल द्वारा चुनावी घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जावे, नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जावें।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष तोमेश्वर साहू ने हड़ताल को संबोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगो के संबंध में राज्य शासन को समय समय पर ज्ञापन एवं पत्र सौंपकर निराकरण करने के संबंध में अनुरोध किया जाता रहा है एवं मांगो का निराकरण नही होने से मनरेगा कर्मचारी/अधिकारियों में आक्रोश है जबकि अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वायदा राज्य सरकार ने किया था लेकिन इस दिशा में कोई पहल नही किया जा रहा है अब नियमितीकरण की मांग को लेकर समस्त मनरेगा कर्मचारी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर बैठ गये है जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती हड़ताल जारी रहेगी।

मनरेगा ब्लॉक इकाई मैनपुर संरक्षक रमेश कंवर ने बताया की वर्तमान सरकार से नियमितीकरण और रोज़गार सहायक की वेतनमान को लेकर काफी उम्मीदें बनी रही लेकिन अब तक ना कोई पहल हुआ और ना किसी प्रकार का आवश्वास्न मिला जबकि मांगो को लेकर बीच बीच मे प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रदेश सरकार को अवगत कराया जाता रहा है हम सभी मनरेगा कर्मचारी तेज धूप में आन्दोलन के लिए मजबूर हैं और जब तक सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं होता तब तक आन्दोलन जारी रखने की बात कहीं है। इस मौके पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष तोमेश्वर प्रसाद साहू, केदारनाथ चौधरी, किशोर नेताम, पवन देवांगन, अजीत कुमार ध्रुव, रेखराज बिसी, दीपक ध्रुव, डिगेश्वर ध्रुव, गौतम दीवान, पुरन साहु, देवीसिंह नेताम, हीना नेताम, ओमप्रभा वट्टी, टेशुलता ध्रुव, शशी नगारची, नेमेश्वरी ध्रुव, कामिनी दीवान, भारती सलाम, धनेश्वरी साहू, संतोषी ठाकुर, मिडिया प्रभारी चन्द्रहास मरकाम, गजेन्द्र सिन्हा, रोजगार सहायक संघ अध्यक्ष दलगंजन तांती, खिरसिंग प्रधान, संतोषी ठाकुर, शिवबसन्त राठौर, देवीसिंह नेताम, खिरसिंधु बघेल, चैनसिंह मरकाम, तुलेश साहू, गुलाब राम साहू, रमेश प्रधान, भोजलाल नेताम, तिलक राम मरकाम, चूड़ामणि साहू, केकती सिन्हा, दुर्योधन जगत, चंचलसिंह दुर्गा, ऋषिकेश जानी, चमरू यादव, रेखराज नायक, खेलन नायक, बासुदेव ध्रुव, सुमित्रा नागेश, ऐशकुमारी पटेल, वंदना नागेश सहित मनरेगा में कार्यकर्ता, रोजगार सहायक उपस्थित रहे।