जशपुर। जिले में युवक ने पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले युवक की हत्या कर दी है। युवक शादी शुदा महिला से छेड़छाड़ करता था। इसी के चलते पति ने युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के चंदरपुर गाँव का है।
दर्दनाक हादसा, बरातियों को लेकर जा रही गाड़ी कुएं में गिरी, सात की मौत, राज्यपाल ने उइके ने जताया शोक
जानकारी के अनुसार, आरोपी का पडोसी उसकी पत्नी के साथ आये दिन छेड़छाड़ करता था। जब इसकी भनक उसे लगी तो वह आग बबूला हो गया। इसके बाद युवक के घर जाकर कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।