किशमिश लोग मिठाई और स्वीट डिश में खाते रहते हैं पर बहुत से लोगों को इसके कमाल के फायदे पता नहीं होते। घर के बड़े बच्चों को भीगी हुई किशमिश खाने को देते हैं। इसके पीछे वजह है इनमें मौजूद ढेर सारे पोषक तत्व। किशमिश वजन कम करने से लेकर हड्डियां मजबूत करने तक कई तरह से आपके लिए उपयोगी होती हैं। सूखी किशमिश खाने के बजाय अगर आप इन्हें भिगाकर खाते हैं तो इसकी न्यूट्रीशनल वैल्यू बढ़ जाती है। जानिए भीगी किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
वजन रखती है कंट्रोल
वजन कौन कंट्रोल नहीं रखना चाहता। किशमिश खाकर वजन कम हो तो इससे बेहतर क्या होगा। तो जानिए ऐसा होता कैसे है। किशमिश में नैचुरल शुगर पाई जाती है जिससे आपकी मीठा खाने की अच्छा कम होती है। भीगी हुई किशमिश ब्लड शुगर मेनटेन रखता है और इससे आपको एक्सट्रा ककैलोरी भी नहीं मिलती। तो ऐसा करने से आपका वजन मेनटेन रहता है। इसमें फाइबर्स होते हैं तो आप इन्हें स्नैक्स के तौर पर खाएं तो भूख नहीं लगती है। ये भी पढ़ें: Weight Loss Drink: वजन घटाने के लिए बेहद असरदार है ये ड्रिंक, मुंह का स्वाद भी कर देगी लाजवाब
मजबूत होती है इम्यूनिटी
भीगी हुई किशमिश विटामिन बी और सी से भरपूर होती है। ये विटामिन्स आपकी इम्यूनिटी के लिए जरूरी होते हैं। इस तरह से ये आपको कई तरह के इनफेक्शंस से बचाती है।
डाइजेशन अच्छा करती है
किशमिश में फाइबर्स होते हैं। ये आपको कब्ज से बचाती है साथ ही डाइजेशन सही रखती है।
आंखों के लिए होती हैं अच्छी
भीगी किशमिश में पॉलीफिनॉल्स फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये आपकी आंखों की मसल्स के लिए अच्छे होते हैं। ये भी पढ़ें: वेट लॉस ही नहीं मुंह की बदबू दूर करने में भी मदद करती है सौंफ, जानें कई फायदे
लिवर के लिए फायदेमंद
अगर आप ऐल्कोहॉल लेते हैं तो आपको अपनी डायट में भीगी किशमिश जरूर लेना चाहिए। भीगी किशमिश और किशमिश का पानी दोनों ही लिवर के लिए अच्छे होते हैं। इनमें बयोफ्लेवोनॉइड्स होते हैं, ये लिवर को डिटॉक्स करते हैं और ब्लड को शुद्ध करते हैं।
हड्डियों के लिए होती है अच्छी
किशमिश महिलाओं को जरूर खानी चाहिए। महिलाओं में बोन डेनसिटी बड़ी समस्या होती है। 30 साल की उम्र पार करने के बाद खासतौर पर महिलाओं को भीगी हुई किशमिश रोजाना खानी चाहिए। इसमें कॉपर होता है ये रेड ब्लड सेल्स का निर्माण भी बढ़ाती हैं। एनीमिक लोगों को खासतौर पर रोजाना किशमिश खानी चाहिए।