गायक जस मानक के कार्यक्रम में हंगामा, मची भगदड़, कई दर्शक हुए चोटिल

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। नवा रायपुर रोड स्थित ललित महल में पंजाबी गायक जस मानक के संगीतमय आयोजन में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते हंगामा हुआ और भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में हुई धक्का-मुक्की में कई लोगों को चोट पहुंची है। कई महिलाएं और बच्चे चोटिल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दर्शकों को बाहर निकालकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ललित महल में संगीत कार्यक्रम में होटल की क्षमता से अधिक सीटें बुक कर दी गई थी। अधिक लोगों के वहां पहुंचने से स्थिति बिगड़ गई। जिसे संभालने में होटल मैनेजमेंट असफल रहा। दर्शक हंगामा करने लगे। इसी बीच भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। वहां पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। एक-एक कर लोगों को बाहर निकाला गया। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यहां कितने लोग चोटिल हुए। प्रारंभिक रूप से ये जानकारी मिल रही है कि कई महिलाएं और बच्चों को चोट पहुंची है।

ओडिशा की कंपनी का इवेंट
आप नेता विकास ने बताया कि ये कार्यक्रम ओडिशा की इवेंट कंपनियों ने करवाया। फ्यूजन पिटारा इवेंट और गुरु इवेंट नाम की कंपनियां ओडिशा के काटाभांजी से ऑपरेट करती हैं।

कई लोगों को मिली नहीं एंट्री
ललित महल के बाहर देर रात युवाओं का जमघट लग गया। कार्यक्रम में भीड़ अधिक होने की वजह से बहुत से लोगों को एंट्री ही नहीं मिली।