16 लाख गांजा के साथ दो अन्तर्राजीय आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक क्रेटा कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये मध्य प्रदेश की ओर जाना वाला है। महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगड ओडिशा़ की तरफ से 01 क्रेटा कार क्रमांक CG 04 LK 5040 महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन क्रेटा कार को एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया।

जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पिता रमेश मौर्य उम्र 24 वर्ष सा. राजेन्द्र ग्राम थाना राजेन्द्र ग्राम जिला अनुपपुर म.प्र. तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) शुभम यादव पिता लखन लाल उम्र 26 वर्ष सा. देवरी वार्ड नं. 12 थाना चचाई जिला अनुपपुर जिला म.प्र. हाल मुकान वार्ड नं. 04 धनपुरी रजा मोहल्ला थाना धनपुरी जिला शहडोल म.प्र. का होना बताये।

जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। क्रेटा कार के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 01 प्लास्टिक बोरी में 80 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 80 किलो कीमती 16,00,000 रूपये गांजा एवं वाहन क्रं. CG 04 LK 5040 कीमती 6,00,000 रूपये, नगदी रकम 3000 रूपये कुल जुमला कीमती 21,03,000 रूपये जप्त किया गया।