बुजुर्ग से 14 लाख की ऑनलाइन ठगी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर में एक बुजुर्ग के खाते से 14 लाख रुपए पार हो गए। डिजिटल ठगी के शिकार हुए बुजुर्ग ने अब पुलिस से मदद मांगी है। ठग ने फोन पर अपनी बातों में बुजुर्ग को उलझा लिया और खाते से रकम उड़ा ली। रायपुर में पहले भी इस तरह के कांड हो चुके हैं। इस केस में फेक कस्टमर केयर नंबर्स के जरिए बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी की गई कैसे जानिए इस रिपोर्ट में।

अशोका हाइट्स मोवा में रहने वाले 62 साल के सुदर्शन जैन के साथ ये फ्रॉड हुआ है। मोवा थाने की पुलिस इस केस की छानबीन कर रही है। जैन ने बताया कि इनका खाता ICICI और IDFC बैंक में हैं। इनके पास एक ओटीपी आया, जबकि जैन ने कोई सर्विस के लिए अप्लाय नहीं किया था। उन्होंने अपने बैंक आई डी एफ सी जाकर कंपलेन की, तब बैंक वालों ने फोन नंबर चेंज करने की सलाह दी। शुक्रवार को बुजुर्ग ने अपने पेटीएम में मोबाइल नंबर बदलने का प्रयास किया।

गूगल पर जाकर उन्होंने कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। उन्हें 9643979797 नंबर मिला । इस नंबर पर कॉल किया गया तो फोन पर बात करने वाले फर्जी कस्टमर केयर कर्मचारी ने प्लेस्टोर से QS सपोर्ट ऐप डाउनलोड करने कहा । ऐप को ओपन कर बुजुर्ग ने अपने पुराने और नए नंबर को मेन्शन किया। ये करते ही ICICI के खाते से 55999/- HDFC से 245000/-ICICI के क्रेडिट कार्ड से 100000/- इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड से 54999/-,9999/-,409438/-,17499/- रुपए,

IDFC क्रेडिट कार्ड से 80109/-,35999/-,54999/- रुपए HDFC क्रेडिट कार्ड से 335000/- रूपये इस प्रकार कुल 14 लाख 49 हजार 041 रूपये का आनलाईन ट्रांसफर कर लिए गए। बुजुर्ग ने तत्काल ये जानकारी रायपुर के सायबर सेल सिविल लाईन में दी। किसी तरह इनके 409000 रूपये होल्ड कराए गए। इनके 1040041 रुपए अब भी ठगों के पास ही हैं। इस मामले मंे अब पुलिस बैंक खातांे के जरिए ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

ठग गिरोह इस तरह की ठगी यूपी, दिल्ली और झारखंड जैसे राज्यांे मंे बैठकर करते हैं। उन्हें पता होता है कि लोग अधिक किस सर्विस के नंबर इंटरनेट पर सर्च करते हैं। वहां ठग अपने नंबर अपडेट कर देते हैं। लोगों को जब सर्च पर ठग के नंबर दिखते हैं तो वो उन्हें सही मानकार कॉल करते हैं और फिर ठग लोगांे को झांसे में लेते हैं। इससे बचने के लिए लोगों को ऑफिशियल साइट्स पर जाकर ही नंबर्स पर संपर्क करना चाहिए।