नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर रेप की एफआईआर, रायपुर महिला थाना में दर्ज हुआ मामला

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। रायपुर के महिला थाने में ये मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक जांजगीर की रहने वाली युवती ने नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर महिला आयोग में शिकायत की थी।

महिला आयोग के निर्देश पर रायपुर के महिला थाना में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। रायपुर महिला थाने में जीरो पर FIR दर्ज करने के बाद मामला जांजगीर भेज दिया गया है।