पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के लिए एक दुखद खबर है। पूर्व सरपंच पूर्व जनपद सदस्य सर्व आदिवासी समाज राजापडा़व क्षेत्र के अध्यक्ष आदिम जाति सेवा सहकारी समिति शोभा के अध्यक्ष ग्राम पंचायत भूतबेड़ा के आश्रित ग्राम मोतीपानी निवासी तिरूमाल दलसू राम मरकाम का मध्य रात्रि को निधन हो गया। चार-पांच दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है।
राजापडा़व क्षेत्र के शोषित पीड़ित वंचित समुदाय के हक अधिकार को लेकर हमेशा संघर्षशील क्षेत्र एवं समाज के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करने वाले दलसू राम मरकाम के मुख से निकला हुआ हर शब्द जादुई से कम नहीं था। सरल,सौम्य, मृदुभाषी के लिए क्षेत्र में सदा पहचाने जाते थे। कठिन डगर में क्षेत्रवासी उनसे सलाह लेकर कार्य किया करते थे। उनके यूं ही चले जाना क्षेत्रवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। सामाजिक क्षेत्रीय राजनैतिक संबंध रखने वाले हजारों चहेतो की ओर से मरकाम जी को अंतिम जोहार विनम्र पेन्जाली अर्पित किए हैं।