गणतंत्र दिवस से पूर्व 2 ईनामी सहित 10 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Chhattisgarh Crimes

दंतेवाडा । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला दंतेवाड़ा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय है उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना / कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप (भा.पु. से . ) दन्तेवाड़ा रेंज, पुलिस उप महानिरीक्षक ( परि ) सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), द्वितीय कमान अधिकारी सीआरपीएफ अरूण कुमार सज्जा के द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लगातार आह्वान कर अपील किये जाने पर आज दिनांक 25.01.2023 को ( 1 ) मलांगेर एरिया कमेटी अन्तर्गत नीलावाया पंचायत केएएमएस अध्यक्षा कुमारी देवे मड़कामी पिता पाण्डू मड़कामी उम्र लगभग 22 वर्ष जाति माड़िया निवासी सुकमा नीलावाया, (2) नीलावाया पंचायत ग्राम सुकमा नीलावाया डीएकेएमएस अध्यक्ष हुंगा उर्फ दुड़वा मड़कामी पिता स्व0 पोज्जा मड़कामी उम्र लगभग 25 वर्ष जाति माड़िया निवासी सुकमा नीलावाया थाना गादीरास, ( 3 ) नीलावाया पंचायत केएएमएस उपाध्यक्षा कुमारी आयते मड़कामी पिता देवा मड़कामी उम्र लगभग 30 वर्ष जाति माड़िया निवासी सुकमा नीलावाया थाना गादीरास, (4) नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य हड़मा उर्फ मल्लू मड़कामी पिता स्व0 सिंगा मड़कामी उम्र लगभग 28 वर्ष जाति माड़िया निवासी सुकमा नीलावाया थाना गादीरास, (5) नीलावाया पंचायत केएएमएस सदस्या कुमारी बण्डी मड़कामी पिता स्व० हड़मा मड़कामी उम्र लगभग 28 वर्ष जाति माड़िया निवासी सुकाम नीलावाया थाना गादीरास, (6) नीलावाया पंचायत सीएनएम सदस्या कुमारी देवे मड़कामी पिता स्व0 देवा मड़कामी उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी सुकमा नीलावाया थाना गादीरास, (7) नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्या कुमारी भीमे मड़कामी पिता देवा मड़कामी उम्र लगभग 28 वर्ष जाति माड़िया निवासी सुकमा नीलावाया थाना गादीरास जिला सुकमा, ( 8 ) कटेकल्याण एरिया कमेटी अन्तर्गत कार्यरत ग्राम पखनाचुंवा डीएकेएमएस सदस्य केसा सोड़ी पिता हड़मा उर्फ मोटू सोड़ी उम्र लगभग 22 वर्ष जाति लोहार निवासी पखनाचुंवा लोहारपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा, ( 9 ) इन्द्रावती एरिया कमेटी अन्तर्गत कार्यरत हांदावाड़ा पंचायत जनताना सरकार सदस्य लक्ष्मण माओ उम्र लगभग 30 वर्ष जाति माड़िया निवासी हिरऊली कुन्देलीपारा थाना ओरक्षा जिला नारायणपुर एवं ( 10 ) हांदावाड़ा मिलिशिया सदस्या श्रीमती कुमली बंजाम पति मासो बंजाम उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी माण्डरी थाना बारसूर जिला दन्तेवाड़ा ने माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर लोन वर्राटू (घर वापस आईवे अभियान) एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कमलोचन कश्यप (भा.पु. से.) उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज, विनय कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक (परि) सीआरपीएफ, सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु. से.) पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा, सुरेन्द्र सिंह कमाडेण्ट 231 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, वी. प्रताप सिंह कमाडेण्ट 195 वीं वाहिनीं सीआरपीएफ, राम कुमार वर्मन (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा, अरूण कुमार सज्जा द्वितीय कमान अधिकारी रेंज दन्तेवाड़ा, मुकेश कुमार द्वितीय कमान अधिकरी 231 बटालियन, विक्रम कुमार द्वितीय कमान अधिकारी (परि) 195 वीं वाहिनीं सीआरपीएफ, मुनीष कुमार द्वितीय कमान अधिकारी (परि) 231 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, सुश्री आशा रानी (रा.पु.से.) पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बारसूर, आत्म समर्पण कराने में रेंज दन्तेवाड़ा (आरएफटी / एसपीटी) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा यू०आई०सी० 195 बटालियन एवं यू०आई०सी० 231 बटालियन सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कराने में विशेष योगदान रहा।

लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 149 ईनामी माओवादी सहित कुल 591 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

आत्मसमर्पित सभी माओवादी नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड़ खोदने, पेड़ काटने एवं नक्सली बैनर पोस्टर लगाकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल थे।