सीएम भूपेश ने अगले वित्त वर्ष से बेरोजगारी भत्ता देने का किया ऐलान, CM आदिवासी सम्मान निधि, प्रत्येक ग्राम पंचायत को 10 हजार, और भी कई घोषणाएं

Chhattisgarh Crimes

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस के भाषण में बड़ा ऐलान करते हुए कहा अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होनें कहा कि हर महीने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। छत्तीसगढ. नवाचार आयोग का गठन किया जाएगा। एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी बनाया जाएगा।

Chhattisgarh Crimes

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मिलेट्स को लेकर साकारात्मक वातावरण बना है। बस्तर में नक्सलियों के पांव उखड़ रहे हैं। उनकी जड़े कमजोर पड़ रही हैं। अब विकासगढ़ के तौर पर बस्तर की पहचान बन रही है। पेसा कानून बनाने वाला छत्तीसगढ़ देश का पांचवा राज्य बन गया है। गोठान योजना सामाजिक और आर्थिक गतिविधियां का केंद्र बन गया है। इससे लोगों को आय का नया जरिया मिला है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। उनके लिए सरकार के कई योजनाएं बनाई है। चिटफंट कंपनियों के खिलाफ भी हमारी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है।