सौर ऊर्जा बैटरी खराब होने से अमाड़ गांव में अंधेरा

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/ मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व कोर जोन के ग्राम अमाड़ नयापारा मे विगत पाँच महीना से सौर ऊर्जा प्लांट के बैटरी खराब हो जाने के कारण पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है।

Chhattisgarh Crimes

ज्ञात हो कि उदंती अभयारण्य कोर जोन होने के कारण विद्युतीकरण के लिए वन विभाग से अनुमति नहीं मिल रही है जिसके कारण वैकल्पिक सौर ऊर्जा का व्यवस्था किया गया है। वह भी 5 माह से खराब पड़ा हुआ है जिसके कारण 50 परिवार अंधेरों में रहना मजबूर हो रहे हैं। विषैले सर्प बिच्छू के साथ जंगली जानवरों का का डर हमेशा बना हुआ है। सौर ऊर्जा प्लांट के बैटरी को नया बदलने जिले के कलेक्टर एवं सौर ऊर्जा विभाग के जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने मांग किया है।

Chhattisgarh Crimes