नशेड़ी शिक्षक स्कूल में करता था बच्चों से मारपीट, पलकों ने जताई नाराजगी

पालक समिति नशेड़ी शिक्षक के निलंबन को लेकर खोला मोर्चा

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स

मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ ग्राम पंचायत कोचेंगा के आश्रित ग्राम आदिम जनजाति कमार बस्ती भाँटापानी प्राथमिक शाला के शिक्षक सतीश कुमार दुबे द्वारा आए दिन शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ मारपीट करते हुए नशे के हालत में सोए रहता है बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तो दूर प्राथमिक संस्कार भी बच्चों को नशेड़ी शिक्षक नहीं दे पा रहा है। जिसको लेकर शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों में भयंकर आक्रोश व्याप्त है। कई बार ग्राम सभा के बैठक में नशेड़ी शिक्षक को समझाइए देने के बाद भी अपने हरकत से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे शिक्षक को तत्काल निलंबन किए जाने का मामला जोर-शोर से उठ रहा है।

ज्ञात हो कि शिक्षक मार्गदर्शक एवं समाज का पथ प्रदर्शक होता है। बच्चों को नैतिक मूल्य के साथ ही संस्कारवान बनाने में शिक्षक की भूमिका अहम होती है। आदिम जनजाति कमार बच्चों में शिक्षा के प्रति ललक तो है।

Chhattisgarh Crimes

लेकिन इस स्कूल मे बच्चों को संस्कार वान बनाने के लिए जिन शिक्षक को शासन प्रशासन द्वारा जिम्मेदारी दी गई है। वही अपने कार्यों के प्रति लापरवाह दिखता नजर आ रहा है।प्राथमिक शाला भाँटापानी में विगत 5 माह पूर्व 2 शिक्षक कार्यरत थे , एक शिक्षक के स्थानांतरण होने के कारण आज एक मात्र शिक्षक के जिम्मेदारी मे स्कूल है जो की नशे में धूत रहता है। जहां पर 36 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। नशे में धुत शिक्षक का आज पूर्व के भाँति अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर उसे समझाइश देते हुए वीडियो भी बनाया है जिसमें साफ झलक रहा है नशेड़ी शिक्षक नीचे मे बैठकर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

शाला प्रबंधन समिति एवं पालक संतराम नेताम,भगत राम नेताम,फुल सिंह मरकाम, जोगेश मरकाम,रतनू राम मरकाम, हीरालाल ग्राम पटेल, बालाराम,दसरू राम यादव ,कबिलास मरकाम, सुरेश नेताम, लिंगराज नेताम,सोनारिन बाई मरकाम,सियाबती यादव, रजोबाई यादव, सारंगी बाई नेताम, खोरिन बाई, अमृत बाई मरकाम, पनकीन बाई मरकाम ने जिला के कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी से तत्काल ऐसे शिक्षक के ऊपर सैद्धांतिक कार्यवाही करते हुए स्कूल से स्थानांतरण कर नया शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग किया है।