रायपुर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, स्वागत में बिछाए गए गुलाब के फूल

Chhattisgarh Crimes

 

 

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हो रहे कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायपुर पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को फुल देकर उनका स्वागत किया। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में लिए एयरपोर्ट पर 20 टन गुलाब के फूल सड़क पर बिछाए गए थे। साथ ही उनके ऊपर भी फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सभी समर्थकों का अभिवादन किया।

Image

Chhattisgarh Crimes

बता दें कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 25 फरवरी को उदघाटन के दौरान पार्टी की 2024 की दशा दिशा की रूपरेखा रखेंगे। पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज सत्र को संबोधित करेंगी। जबकि राहुल गांधी आखिरी दिन 26 फरवरी को प्लेनरी सत्र में अपनी बात रखेंगे।

बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज यहां नेताओं को संबोधित करेंगी। साथ ही शनिवार को पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। शनिवार आज सोनिया गांधी देशभर से आए करीब 15 हजार प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार सोनिया गांधी देश भर के कांग्रेस नेताओें के साथ संवाद करेंगी।

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes