4 पटवारियों पर गिरी निलंबन की गाज, राजस्व पटवारी संघ ने सांकेतिक हड़ताल करने का सौंपा ज्ञापन…

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. राजस्व पटवारी संघ दुर्ग के 4 पटवारी योगेंद्र कुमार, नवीन मिश्रा, केशवलाल साहू और पिकेश जायसवाल पर निलंबन की गाज गिरी है. वहीं निलंबन की कार्रवाई वापस लेने के लिए पटवारी संघ ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने का ज्ञापन सौंपा है. इस दौरान कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे.