मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का महौदापारा में हुआ भव्य स्वागत

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. शनिवार को देशभर में ईद का त्योहार मनाया गया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दी. इसी कड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौदहा पारा में ऊर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीश गांधी से मुलाकात की. इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ. इसके साथ ही सीएम बघेल महापौर एजाज ढेबर के घर ईद की शुभकामनाएं देने पहुंचे.

इसके अलावा सीएम भूपेश ने मुस्लिम नेताओं के साथ ही मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों के घर जाकर ईद की बधाई दी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईद के दूसरे दिन आज कई कांग्रेस नेताओं के घर पहुंच कर उन्हें इर्द मुबारकबाद दी. मौदहा पारा पहुंचते ही मुख्यमंत्री का जोरदार आतिशबाजी से स्वागत किया गया.

आतिशबाजी इतनी जोरदार थी कि मुख्यमंत्री आतिशबाजी के चलते कुछ देर रास्ते में ही फंस गया. ये आतिशबाजी का सिलसिला दस मिनट तक चलता रहा. स्वागत करने मौदहा पारा के स्थानीय निवासी सड़क और गलियों में फूल मालाओं के साथ मुख्यमंत्री का इस्तेकबाल करने को मौजूद रहे.

इस मौके पर कांग्रेस जनों के साथ सभी स्थानीय लोगों से मुख्यमंत्री ने भेंट कर इर्द की मुबारकबाद दी. इस दौरान कांग्रेस जन और मुस्लिम समाज के गण मान्य नागरिक मौजूद थे. सभी ने मुख्यमंत्री के शासन और सभी समाज को लेकर चलने की पहल की तारीफ की.