6 दिनों की जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों को मिली गुम युवकों की जानकारी, नवरंगपुर उड़ीसा पुलिस ने माओवादियों के सहयोगी के आरोप में कर रखा है गिरफ्तार

परिजनों का कहना है निर्दोष हैं हमारे बच्चे, जब तक नहीं होगी मुलाकात हम घर नहीं जाएंगे

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स

मैनपुर। बीते बुधवार को उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के भूतबेडा एवं साहेबिनकछार के जंगलों में सुबह 10 बजे के आसपास उड़ीसा फोर्स एवं माओवादियों के बीच फायरिंग हुई ऐसा बताया जा रहा है और वही जंगल में तेंदूपत्ता बांधने रस्सी के लिए जाने वाले दो ग्रामीण युवकों को उड़ीसा फोर्स उठाकर ले गई। दिनों युवकों का पता लगाने के लिए पालकों ने किसान संघर्ष समिति उदंती सीतानदी राजापड़ाव क्षेत्र के बैनर तले हजारों लोगों ने खोजबीन उड़ीसा के नवरंगपुर एसपी कार्यालय रायघर थाना से लेकर सभी जगह पता लगाने के बावजूद भी जिम्मेदारों द्वारा सही जानकारी नहीं दिया। जिसके कारण सोमवार आज सुबह 9 बजे से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने-अपने गांव के सुविधानुसार ट्रैक्टर, पिकअप, बोलेरो सहित अन्य वाहनों से समिति के मुखिया अर्जुन सिंह नायक के नेतृत्व में पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार उड़ीसा के नवरंगपुर एसपी दफ्तर के घेराव के लिए ग्रामीण निकले लेकिन उड़ीसा के रायघर थाना से 5 किलोमीटर की दूरी पर पुलिस के जवान ने सभी आंदोलनकारियों को रोकते हुए ये कहा कि डीएसपी से प्रतिनिधि मंडल रायघर थाना में मुलाकात कर सकते हैं।

आप लोगों के इंतजार में ही सुबह से बैठा हुआ है। बातचीत से हल नहीं निकलेगा तो आप लोग जैसा चाहेंगे वैसा विवेक के अनुसार कर सकते हैं। खोजबीन और एसपी कार्यालय का घेराव करने निकले ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल डीएसपी से मुलाकात करने रायघर थाना पहुंचा।

Chhattisgarh Crimes

प्रतिनिधिमंडल डीएसपी से मुलाकात कर बेबाकी से अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अभी तक हमें दोनों युवकों के संबंध में जानकारी देने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आया इसलिए आज हम मजबूर होकर हजारों की संख्या में एसपी कार्यालय नवरंगपुर का घेराव करने का मन बनाए हैं। पश्चात अधिकारी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि दोनों लड़कों को नक्सली सहयोगी के रूप में पहचान कर पकड़ा गया है और उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा अभी दोनों सुरक्षित हैं। कल आप लोग उनसे मुलाकात कर सकते हैं। समिति के मुखिया अर्जुन सिंह नायक ने कहा कि वास्तविकता की जानकारी हमें शुरुआती दौर में ही हो जाता तो हम आंदोलन के लिए मजबूर नहीं होते कब तक हमारे आदिवासियों को इस तरह से फर्जी केशो में फंसाकर जेल के सलाखों में डालते रहेंगे।

इधर उनके परिजन ने साफ तौर पर कह दिया है जब तक के हम अपने पति,लड़के को नहीं देख लेंगे तब तक के घर जाने वाले नहीं हैं। और वही रायघर गोना भारसुडी़ के पास में ही आंदोलनकारी परिजन के साथ रात्रि का भोजन बनाकर रुकने की तैयारी में जूट गए। वहां पर लगभग 500 आंदोलनकारी अभी मौजूद हैं।

कल सुबह से ही और जुटने की तैयारी है। ग्रामीणों के अनुसार गिरफ्तार युवक निर्दोष और इनका किसी प्रकार का आपराधिक रिकार्ड नहीं है। जब छत्तीसगढ़ क्राइम्स समाचार पत्र ने गिरफ्तार युवकों के अपराधिक रिकार्ड की जानकारी के लिए शोभा थाना संपर्क करने की कोशिश किया पर संपर्क नहीं हो पाने की स्थिति में जानकारी नहीं मिल सका।