गांव के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है युवा सरपंच और उनकी टीम

पूरन मेश्राम / छत्तीसगढ़ क्राइम्स
किसी भी कार्य को करने की लगन और जुनून हो तो बड़े से बड़े कार्य भी सरलता से होने लगता है।
भले बार-बार संघर्षों का दौर आए लोग भला बुरा कहे लेकिन जिसमें कुछ कर गुजरने की तमन्ना होती है वो इन बातों की तरफ ध्यान ना देते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाता है। ऐसा ही एक शख्सियत के बारे में हम बताने जा रहे हैं जो कम समय में ही ग्राम पंचायत के विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य करते हुए सबका दिल जीत लिया, उनका नाम है सरपंच सुनील कुमार मरकाम ग्राम पंचायत गोना राजापडाव क्षेत्र

मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से 21 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ अति संवेदनशील इलाका राजापड़ाव क्षेत्र का ग्राम पंचायत गोना इन दिनों चर्चा में हैं। बहुत कम समय में ही अपने ग्राम पंचायत के आश्रित गांवो के शोषित,पीड़ित,वंचित समुदाय के साथ-साथ किसान,मजदूर युवा, बच्चे महिलाओं के अलावा सभी समाज के हित और विकास के लिए संकल्पित होकर अपने ग्राम पंचायत टीम के साथ बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। जिसका श्रेय टीम लीडर के साथ साथ पूरे ग्राम पंचायतों को जाता है।

नया सरपंच का कार्यकाल 2020 से शुरू होकर ऐसे पड़ाव से गुजरना पड़ा जिसे सुनने से दिल की धड़कन तेज हो जाती है। वैश्विक महामारी कोविड-19 जिससे देश दुनिया में हाहाकार मच गया था सबकी सांसें थम सी गई थी घरों से निकलना तो दूर पूरे विकास कार्य पर विराम लग गया था। गांव की समस्या जस के तस थी, यह मुसीबत की घड़ी लगभग डेढ़ साल चला फिर 2022 और अब तक के समय उसी में ग्राम पंचायत गोना के विकास के लिए ग्रुप लीडर युवा सरपंच सुनील कुमार मरकाम तत्कालीन सचिव रामेश्वर ध्रुव, वर्तमान सचिव ओम प्रकाश कोमररा, उपसरपंच उमेश मरकाम, रोजगार सहायक अमल सिंह नेताम एवं जागरूक पंचों ने गांव विकास के लिए जैसा भी हो कुछ करने के लिए सोचते हुए किसान मजदूर युवा खास करके महिलाए बच्चों के लिए शासन से मिलने वाली योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए जी जान से मेहनत करने में जुट गए जिसका परिणाम आज मात्र डेढ़ साल में जो उपलब्धियां ग्राम पंचायत गोना को मिला है, उससे अन्य ग्राम पंचायतों को भी सीख लेने की जरूरत है। गांव विकास के लिए प्रतिबद्ध सभी विभागों से माधुर्य व्यवहार के लिए सरपंच सुनील कुमार मरकाम को जाना जाता है। सरपंच सुनील कुमार मरकाम कांग्रेस में जिला पदाधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।
निर्माण एवं विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत बहुत सारे पुलिया निर्माण,नाली निर्माण,मिट्टी सड़क निर्माण, डबरी निर्माण,नया तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, भूमि समतलीकरण से सैकड़ों किसानों एवं ग्रामीणों को फायदा मिला है। इसके साथ ही समग्र विकास मद जिला पंचायत मद,15 वे वित्त से स्कूलों में आहाता निर्माण,देव गुड़ी निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण,स्व सहायता समूह भवन, निर्माण, रंगमंच भवन, सीसी रोड, यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन के निर्माण 90% कार्य पूर्ण होकर के 10%कार्य प्रगति पर है। हालाकि ग्राम पंचायत गोना के युवा सरपंच को जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के खास माने जाते हैं।
चाचा-चाची ने हमें समाज के लिए जीना सिखाया
अपने परिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में सरपंच सुनील कुमार मरकाम ने छत्तीसगढ़ क्राइम को जानकारी में बताया कि मैंने बचपन से ही अपने माता पिता खो दिया जब थोड़ा बड़ा हुआ तो चाचा गाडाराय मरकाम के संगत में रहकर मैंने गांव समाज के बैठकों में जाते हुए बहुत कुछ सीखा आज जो कुछ भी हूं मेरे दिवंगत माता पिता चाचा के आशीर्वाद मुझ पर है। मैं,मेरे छोटे भाई सुमन कुमार बहन मायावती का पालन पोषण और मुझे इस लायक बनाने में हीरो बनकर मेरे चाची हीरो बाई मरकाम ने सब कुछ न्योछावर किया है हम उनका जीवन भर ऋणी रहेंगे आज हमारा भरा पूरा परिवार है।