ट्रक ने चालक और परिचालक को रौंदा, दोनों की मौत

Chhattisgarh Crimes

पिथौरा। महासमुंद के पिथौरा में बेलगाम ट्रक ने दो लोगों को रौंद दिया, जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. दोनों की तड़प-तड़प कर जान गई. खून से सड़क लाल पड़ी है.

दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. साकरा थाना क्षेत्र के भगत देवरी के पास सड़क पर खड़ी ट्रक को रिपेयरिंग कर रहे चालक और परिचालक को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया. ठोकर इतनी तेज थी की ट्रक चालक के हाथ शरीर अलग हो गई.

युवती को ट्रक ने कुचला

जशपुर में कुनकुरी-लवाकेरा स्टेट हाइवे पर सड़क हादसा हुआ है. स्कूटी सवार युवती की को ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में युवती की मौत हो गई. वहीं ट्रक चालक मौके से फरार है. सुबह 6 बजे की घटना बताई जा रही है. कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची है.