रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के तीन बलिदानी जवानों को नक्सल ऑपरेशन में सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त तीनों शहीद जवानों को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जवानों के सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र मिलना परिवारजनों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।
ऐ छत्तीसगढ़ महतारी के वीर सपूतों हम न भूलेंगे तुम्हारे इस बलिदान को।
तुम्हारे नाम पर गर्व रहेगा अब सारे हिंदुस्तान को।।नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त अमर शहीद उपनिरीक्षक दीपक भारद्वाज जी, प्रधान आरक्षक सोढ़ी नारायण जी एवं एसटीएफ प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप जी को उनके अदम्य… pic.twitter.com/rllIRN5FNn
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 9, 2023
जवानों के सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र
मंगलवार को राष्ट्रपति भवन नईदिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में उपनिरीक्षक दीपक भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सोढ़ी नारायण व एसटीएफ प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप के परिजनों को कीर्ति चक्र प्रदान किया। समारोह में राष्ट्रपति ने बलिदानी जवान दीपक भारद्वाज की पत्नी प्रंतिका भारद्वाज, आरक्षक सोढ़ी नारायण की पत्नी सुशीला सोढ़ी और एसटीएफ प्रधान आरक्षक श्रवण कश्यप की पत्नी दुतिका कश्यप को कीर्ति चक्र प्रदान किया।
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त करने वाले तीनों जवानों को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जवानों के सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र मिलना परिवारजनों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।
गौरतलब है कि उपनिरीक्षक बलिदानी दीपक भारद्वाज छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के मालखरौदा के पिहरीद, आरक्षक बलिदानी सोढ़ी नारायण बीजापुर जिले पुनुर और एसटीएफ प्रधान आरक्षक बलिदानी श्रवण कश्यप बस्तर जिले के बनिया गांव के रहने वाले थे।