जंगल के संरक्षण संवर्धन और लंबित वनाधिकार दावा फॉर्म को लेकर विशाल बैठक कोकड़ी में संपन्न

किसान संघर्ष समिति राजापडा़व क्षेत्र का पुनर्गठन पश्चात सर्वसम्मति से दैनिक राम मंडावी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम

मैनपुर। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व बफर जोन परिक्षेत्र तौरेंगा के ग्राम कोकड़ी में राजापड़ाव क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों का आवश्यक बैठक संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्र भर के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में निम्नांकित बिंदुओं पर सर्वसम्मति से चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया।

Chhattisgarh Crimes

पूर्व में राजापड़ाव क्षेत्र वासियों के द्वारा अपने मूलभूत समस्याओं को लेकर सैद्धांतिक तरीके से आंदोलन करते हुए रायपुर देवभोग पक्की सड़क मार्ग राजापडा़व के समीप सड़क जाम किए जाने का निर्णय को जिले के जिलाधीश महोदय एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समझाइस पश्चात आपसी रजामंदी से क्षेत्रवासी अपने अपने घर वापस लौट गए थे।

मगर महीनों बीतने के बाद भी अभी तक मूलभूत समस्याओं पर निराकरण की दिशा में कोई ठोस पहल प्रशासन के द्वारा नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण क्षेत्र वासियों में भयंकर आक्रोश देखी जा रही है। शिक्षा, शुद्ध पेयजल, सिंचाई, बिजली, पुल पुलिया सहित लंबित वनाधिकार दावा फॉर्म पर कोई काम नहीं हो पा रही है। उल्टा वन विभाग के द्वारा निर्माण कार्यों पर रोक लगा दिया जाता है।

जंगल के संरक्षण, संवर्धन के साथ ही लंबित वन अधिकार दावा फार्म पर सकारात्मक पहल के लिए क्षेत्रवासी गंभीर हैं।
बरसात के दिनों में कब्जाधारी किसान वन भूमि पर खेती के लिए ट्रैक्टर,हल चलाए कि नहीं असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं को लेकर एक बार फिर क्षेत्रवासी संघर्ष करने का मन बना रहे हैं।

जिसके लिए विशेष करके वन विभाग तौरेंगा परिक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों को 11 जून 2022 दिन शनिवार को पुनः ग्राम कोकड़ी में विशाल बैठक किसान संघर्ष समिति के तत्वाधान में आयोजित होगी। वहां पर आपसी परिचर्चा के साथ ही सकारात्मक बातचीत के लिए न्योता दिए जाने की बात कही गई है। सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा किसान संघर्ष समिति राजापडा़व क्षेत्र का पुनर्गठन किया गया है।

जो इस प्रकार से है, अध्यक्ष दैनिक राम मंडावी कोकड़ी, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेताम शुक्लाभांठा, सचिव गोपाल राम मरकाम कोकड़ी, कोषाध्यक्ष निरंजन नेताम गेदराबेड़ा, सह सचिव नथेला राम मरकाम मौहानाला, सदस्य श्रीराम मरकाम शुक्लाभाँटा,धनराज मरकाम छिन्दभर्री, शंकरलाल नेताम डोंगरीपारा,हरिचंद मंडावी गौरगांव, कैलाश राम सोरी कुसुम मुड़ा, सुखदेव नेताम जरहीडीह, श्यामा कुमार मरकाम कोकड़ी, रायधर यादव भीमाटीकरा,भारत नेताम शोभा, हीरालाल नेताम भाँटापानी, सुकडू राम ओटी ईचरादी,साधु राम नेताम लाटा पारा, तिलक राम मरकाम कोदो माली, दशरथ मरकाम मोतीपानी, लक्ष्मण नेताम बोरईडीह, पुनीत मरकाम खरताबेड़ा,शांतू राम नेताम नयापारा, रामलाल सोरी गरहाडीह,शिवप्रसाद मरकाम तेन्दूछापर, महेशराम डोंगरे जरहीडीह,रतिराम कुंजाम झोलाराव, राज कुमार मरकाम धोबनडीह,दुर्गेश नेताम मोंगराडीह को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।

जिनके मार्गदर्शन से अब किसान संघर्ष समिति राजापड़ाव क्षेत्र का बैठक,प्रशासनिक पत्राचार सहित क्षेत्र के लिए विकास मूलक कार्यों पर कार्य होंगे।