भाजपा की पूर्व एल्डरमैन सहित 35 परिवार के 84 सदस्यों ने थामा कांग्रेस का दामन, मंत्री लखमा की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

Chhattisgarh Crimes

सुकमा। प्रदेश के वनांचल क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल भाजपा की पूर्व एल्डरमैन सहित 84 लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री कवसी लखमा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली है। मिली जानकारी के अनुसार दोरनापाल में मंत्री कवासी लखमा एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

इस दौरान यहां भाजपा की पूर्व एल्डरमैन सहित 35 परिवारों के 84 लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने या स्थानीय लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।