Aaj Ka Rashifal 25 June 2023: इन राशियों का चमकेगा भाग्य, होगा लाभ ही लाभ, यहां पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

Chhattisgarh Crimes

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। आज सुबह 10 बजकर 11 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज त्रिपुष्कर योग भी रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 10 बजकर 11 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आज भानु सप्तमी मनायी जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस वर्क को लेकर थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। राजनीति में आपके काम की प्रशंसा होगी, आज आप कोई नई योजना भी शुरू कर सकते हैं। आपको संतान के करियर की थोड़ी टेंशन हो सकती है। फ्रेंड्स के साथ पिकनिक स्पॉट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के मेडिकल स्टूडेंट्स कोई बड़ा अवसर हांथ लगेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। किसी बड़ी खुशखबरी से आज घर का माहौल खुशनुमा बनेगा।

लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर – 7
वृष राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। इस राशि के लोगों को आज वाहन चलाते समय थोड़ा एहतिहात बरतने की आवश्यकता है। बच्चों को किसी कार्य में अपनी मां का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि की महिलाएं जो अपना नया बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, उसकी शुरुआत आज से कर सकती है। सॉफ्टवेयर इंजीनीयर्स को अपने सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस राशि के लवमेट के लिए दिन स्पेशल होने वाला है। अगर आप किसी रचनात्मक कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन बेहरतरीन रहेगा।

लकी रंग – पिंक
लकी नंबर – 2
मिथुन राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। इस राशि के कम्पटीशन के स्टूडेंट्स का दिन अच्छा रहेगा, सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। महिलाएं अपनी फ्रेंड्स से मिलने उनके घर जा सकती है। पिछले दिनों काम की अधिकता की वजह से परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे, तो आज उन्हें रेस्टोरेंट में लंच करा सकते हैं। परिवार में सुख सौहार्द्र बढ़ेगा, सबसे मिलजुल कर रहने से अलग ही माहौल बना रहेगा। स्वास्थय के लिहाज से आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे।

लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर – 8
कर्क राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कई दिनों का सोचा काम आज पूरा कर सकते हैं। कोई बिजनेस डील जो काफी समय से रुकी थी, आज उसे फाइनल करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आप बढ़िया रहेंगे, लेकिन आपको बाहर का ऑयली फ़ूड अवॉयड करना चाहिए। व्यावसायिक दृष्टि से दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने ट्रेनिंग कोच से होगी। जीवनसाथी के साथ बैठकर अपनी गलतफहमियां सुलझाएंगे, तो आप एक दूसरे को अच्छे से समझ सकेंगे।

लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर – 4
सिंह राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के स्टूडेंट्स की सफलता उनकी मेहनत पर डिपेंड रहेगी। अगर आज आपको कोई अच्छा मौका हांथ लगे, तो उसे ऐसे ही ना जाने दें। इस राशि के एन.जि.ओ वर्कर्स को आज जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। किसी छोटी सी बात को लेकर आपको बेवजह ही उलझन हो सकती है। स्वास्थय के लिहाज से आप फिट रहेंगे। इस राशि की महिलाएं जो सरकारी पद पर हैं, उनका प्रमोशन होने के चांस हैं। लवमेटस के लिए दिन खुशनुमा बना रहेगा।

लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर – 3
कन्या राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पार्टनरशिप बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी कोई ट्रिप यादगार बनेगी, साथ ही आपको अच्छा अवसर मिल सकता है। आपके आसपास का वातावरण बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आप फिट एंड फाइन रहेंगे। इस राशि के टेक्निकल स्टूडेंट्स आज कोई प्रेजेंटेशन तैयार करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, दिन खुशनुमा रहेगा। लवमेट में हो रही गलतफहमियां ख़त्म होंगी।

लकी रंग – लाल
लकी नंबर – 1
तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आपको पेट सम्बंधित कोई समस्या है, तो खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इस राशि के जो एम.बी.बी.एस स्टूडेंट्स हैं, उनके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो आज आपके सभी काम बन जाएंगे। फ्रेंड्स में किसी बात को लेकर चल रही अनबन ख़त्म होगी, दोस्तों के साथ पैचअप करेंगे। दांपत्य रिश्ते में अंडरस्टैंडिंग बढेंगी, आप डिनर पर जाएंगे। आपको मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा।

लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर – 6
वृश्चिक राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। बिजनेस में आपको कोई बड़ी डील मिलने से अच्छा प्रॉफिट होगा। वर्क आउट करते रहने से आप फिट बने रहेंगे। आपके मन में जो भी विचार चल रहे हैं, आज जीवनसाथी के सामने रख सकते हैं। बड़ों का सुझाव आपके लिए बेहतर साबित होगा। लवमेट्स के साथ आपकी जो भी मिस-अंडरस्टैंडिंगस हैं, आज उसे क्लियर कर सकते हैं। किसी से रुपए उधार लिए हैं, तो आज उसे वापस करने का रास्ता मिलेगा। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत कर सकते हैं।

लकी रंग – मैरून
लकी नंबर – 5
धनु राशि

आज आपका दिन टेंशन फ्री रहने वाला है। इंजीनीयर किसी कॉन्ट्रैक्ट को पूरा कर लेंगे, साथ ही आपको कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। काफी समय से ऑफिस का जरूरी काम आज पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी बात पर बातचीत होगी, आपको उनकी बेहतर राय मिलेगी। आपके कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आस-पास के लोगों से मदद मिलेगी, अच्छा व्यवहार बना कर रखें।

लकी रंग – पीला
लकी नंबर – 2
मकर राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। इस राशि के जो लोग मकान खरीदना चाहते हैं, उन्हें किसी बड़े से राय ले लेनी चाहिए। काम को बेहतर बनाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रैक्टिकल की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आपके काम के प्रति विघ्न बाधाओं का अंत होगा, सरलता से काम पूरे होंगे। बिजनेसमैन का बिजनेस अच्छे मुकाम से आगे बढ़ेगा। स्वास्थय के नजरिये से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। खेलकूद से जुड़े लोगों को भी लाभ के कई मौके मिलेंगे।

लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर – 5
कुंभ राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे, तो आपके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके विचार पॉजिटिव रहेंगे, हर काम में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिनसे आप कई दिनों से मिलना चाह रहे थे। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको काम में सफलता जरूर मिलेगी। दोस्तों के साथ आसपास की अच्छी जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

लकी रंग – हरा
लकी नंबर – 9
मीन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आप जो भी काम करेंगे, उसमें पूरी सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी। आपके अधूरे काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। बिजनेस के किसी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी। आपके आसपास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से तरोताजा रहेंगे।

लकी रंग – पीच
लकी नंबर – 7