लोकसभा चुनावों के लिए आप-कांग्रेस में हो गया गठबंधन, दिल्ली में 4 सीटों पर आप और 3 पर कांग्रेस लड़ेगी

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस में सहमति बन गई है। दोनों पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। दिल्ली, गुजरात, चंडीगढ़, गोवा और हरियाणा की लोकसभा सीटों के बंटवारे का ऐलान कर सकती हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा, ‘UP में गठबंधन का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। इसे अंतिम रूप देने में वक्त लगा। आज आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस भी गठबंधन को लेकर आधिकारिक ऐलान कर रही हैं।’

दिल्ली में 4-3 का फॉर्मूला निकाला

I.N.D.I.A की सदस्य AAP और कांग्रेस के बीच 23 फरवरी को दिल्ली में बैठक हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की 7 लोकसभा सीट के लिए दोनों पार्टियों ने 4-3 का फॉर्मूला निकाला है। कांग्रेस तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इनमें चांदनी चौक, नॉर्थ वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की सीट हैं।

वहीं, AAP दिल्ली की चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। इसमें नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली सीट का नाम शामिल है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 7 सीटों पर BJP ने कब्जा जमाया था।

Exit mobile version