अभाविप ने किया CGPSC चेयरमैन का पुतला दहन

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा, छुरा

छुरा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा गरियाबंद के तिरंगा चौक में छःग लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष टामनसिंह सोनवानी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन व जमकर नारेबाजी किया गया। ज्ञात हो कि विगत 11 मई 2023 को CGPSC ने वर्ष 2021 का परिक्षा परिणाम जारी किया है जो हाल फिलहाल में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

इस विषय पर अभाविप गरियाबंद के जिला संयोजक रंजन यादव ने बताया कि 11 मई 2023 को छःग लोक सेवा आयोग 2021 की परीक्षा परिणाम घोषित हुआ इस घोषित परीक्षा परिणाम के प्रवीण सूची के अध्ययन से ज्ञात होता है कि पहले स्थान से बींसवा स्थान प्राप्त अभियार्थी किसी न किसी अधिकारी या नेता के परिवार से संबंध रखते हैं, साथ में इस सूची में ऐसे भी नाम हैं जो सगे भाई-बहन व पति- पत्नी हैं। साथ इस सूची में लोक सेवा आयोग के चेयरमैन टॉमन सिंह सोनवानी के दतक पुत्र व अन्य सगे सम्बंधियों ने भी स्थान प्राप्त किया। इन सभी कथाकथीत संयोगो से स्पष्ट संकेत मिलता है की छःग लोक सेवा आयोग 2023 के परीक्षा परिणाम में धांधली हुई है।

आगे जानकारी देते हुए छुरा निवासी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम निषाद ने कहा कि “यह परीक्षा परिणाम उन सभी कठिन मेहनत करके तैयरी करने वाले सभी अभियर्थीयों के साथ अन्याय है इन विषयों को ध्यान में रखकर अभाविप उच्च स्तरीय जाँच कर, दोषियों पर कठोर कार्यवाही की माँग करती है।” इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष निखिल साहु, पुर्व नगर मंत्री जयप्रकाश, विकास शर्मा,नवीन सिन्हा,राहुल सिन्हा,संतराम नेताम,राजा दुबे,व अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ थे। विद्यार्थी परिषद द्वारा लगाया गया या आरोप यदि सही साबित होता है तो वास्तव में मन वचन और कर्म से परीक्षा की तैयारी में जुटे तमाम विद्यार्थियों हेतु घोर निराशा का कारक होगा।