कोंडागांव में गांजे की खेती करने का आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में गांजे की खेती करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खेत से गांजे का पौधा जब्त किया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि अनुराग पटेल अपने खेत में गांजे का पौधा उगाकर रखा है। सूचना पर टीम गांव रवाना की गई। अनुराग पटेल से पूछताछ की गई। आरोपी ने पौधा लगाना स्वीकार किया।

पुलिस ने अनुराग पटेल (36) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version