दिल्ली पहुंचकर सीएम बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को लिखा पत्र, राज्य के हिस्से के 4140 करोड़ रुपये मांगे

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्र से पेट्रोल और डीजल पर सेस में कमी करने की मांग की। केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश बढ़ाने की मांग करते हुए धान से बायो एथेनॉल बनाने की अनुमति शीघ्र देने का अनुरोध किया। कोल ब्लाक आबंटन के निरस्तीकरण से छत्तीसगढ़ को देय 4140 करोड़ रूपये की राशि की मांग भी की है।

ज्ञात हो की उत्तरप्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर बैठक में शामिल होने सीएम भूपेश बघेल दिल्ली प्रवास पर हैं, सीएम यूपी चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सोनिया गांधी के आवास पर यूपी चुनाव को लेकर बैठक होगी जिसमें सीएम भूपेश और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे।