- आने जाने में हो रही थी बड़ी परेशानी एंबुलेंस को भी रोक दिया गया था पुलिस प्रशासन की पहल से एंबुलेंस को जाने दिया
- महिलाएं सड़क पर बैठकर विष्णुदेव साय मुर्दाबाद की नारे लगाएं

पूरन मेश्राम/मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित मैनपुरकला देवभोग पक्की सड़क मार्ग की तिराहे चौक पर ग्राम पंचायत मैनपुर कला की सैकडो़ महिला पुरुष मैनपुर कला से कुल्हाड़ी घाट मार्ग तक प्रधानमंत्री सड़क निर्माण व पुल निर्माण की मांग को लेकर के चक्का जाम किया सैकडो़ ग्रामीण जायज मांँग के लिए हल्ला बोल एवं माँगो की नारा लगाते रहे।

एक एंबुलेंस, बस, पिकअप, ट्रक, खाद्य सामग्री,खेती किसानी के लिए रासायनिक खाद से भरी वाहनों सहित अन्य गाड़ी को भी जाने नहीं दे रहे थे। महिलाएं चिल्ला चिल्ला करके विष्णु देव साय हाय हाय,विष्णु देव सरकार डरता है, पुलिस को आगे करता है।इस तरह के नारे लगाते हुए अपने मांगों पर डटे रहे।महिलाओं ने शासन प्रशासन से कहा कि हम लोग अपनी समस्याओं को लेकर आज ही सड़क जाम किए हैं।लेकिन हमे तो रोज आवागमन के लिए भयंकर परेशानी होती है। पुलिया के अभाव तथा बारिश के सीजन में आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है।
किस हाल में हम लोग जीते होंगे शासन प्रशासन आज तक नहीं समझ सका।जब तक के पुल निर्माण नहीं होगा तब तक के हम लोग क्रमबद्ध आंदोलन करते ही रहेंगे।अनिश्चितकालीन चक्का जाम के लिए ग्रामीण सुबह 8:00 बजे से ही बैठ गए थे। 4-5 घंटे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। लगभग दोपहर 12-01 बजे बाद मार्ग खुला तब जाकर आवागमन शुरू हुई। सैकड़ो गाड़ी के इधर से उधर लंबी कतारे लगी रही। फोर्स के गाड़ी को भी जाने नहीं दिया जा रहा था।मरीज को भी काफी परेशानी हुआ क्योंकि मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं गरियाबंद जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए जा रहे थे।ग्रामीणों की सार्थक माँग लम्बे अरसे से अधूरा ही है।
शासन प्रशासन के द्वारा झूठा आश्वासन और स्वीकृति की लालसा दी जाती है।जिसके कारण ग्रामीण काफी आक्रोश में थे एक-एक महिला रानी दुर्गावती बनकर तमतमाते हुए डटे रहे। रानी दुर्गावती की रूप दिखाते हुए अपनी मांगों पर अड़े रहे। अधिकारी कर्मचारी भी सकते में आ गए थे।ग्रामीणों ने आरोप लगा रहे थे कि सरकार महतारी वंदन योजना में विकास कार्य के पैसे को लगाया जा रहा है इसके कारण ही हमारी पुलिया की निर्माण नहीं हो रही है।
बार-बार झूठा आश्वासन दिया जाता है। जबकि स्वीकृत हुए राशि का अभी तक पुलिया निर्माण नहीं की जा रही है।
आने-जाने में बड़ी दिक्कत होती है। राशन सामग्री लाने के साथ ही एवं स्कूली छात्र-छात्राएं जाएंगे तो कैसे जाएंगे आने-जाने के रास्ता भी केवल एक ही है सभी तरफ से आने-जाने में बाधित होता है।
चाहे महुआ भाँटा रोड से जाएं या फुलझर रोड से जाएं किसी भी तरह से जाएं तो केवल यही नाला हमारे लिए पूरी तरह बाधा बनकर रह गया है। जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम ने भी लंबे अरसे की मांग को पूरा करने के लिए डटी रही।
शासन प्रशासन की पहल से चक्का जाम खोला गया
एडिशनल एसपी धीरेंद्र पटेल जिला गरियाबंद, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर डाँक्टर तुलसीदास मरकाम, एसडीओपी बाजीराव सिंह,तहसीलदार गैदलाल साहू, थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा के समझाइश बाद भी ग्रामीणों ने लिखित आश्वासन की मांग करते रहे तब लिखित आश्वासन भी लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं एसडीएम मैनपुर ने दिया उसके बाद भी ग्रामीणों ने नहीं मान रहे थे आंदोलनकारीयों ने कहा कि सील लगा कर दिया जाए तभी मान्य होगा तब एसडीएम मैनपुर तुलसीदास मरकाम ने सील लगाकर के लिखित आश्वासन दिया तब जाकर अनिश्चितकालीन धरना चक्का जाम की मार्ग खोले गये। प्रशासन मुस्तैदी के साथ मार्ग प्रशस्त हो ऐसा प्रयासरत रही ताकि आने जाने वाले लोगों को कोई परेशानी ना हो पुलिस प्रशासन की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रही बड़ी मशक्कत के बाद अनिश्चितकालीन चक्का जाम को बहाल कराया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, सियाराम ठाकुर, सरपंच कमला बाई नागेश कमार समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सिंह सोरी, आदिवासी नेता महेंद्र नेताम, सज्जन सिंह, हेमलाल नागेश, तनवीर ठाकुर, राकेश ठाकुर, गोवर्धन ध्रुव, प्रेम ध्रुव, लक्ष्मण ध्रुव, अहेर सिंह, हरि नेगी, कुंदन नंगी, टीकम यादव,राधेलाल, भुवनेश्वर नागेश, सेवक मरकाम, मुकेश यादव, लक्ष्मण नेताम, भुनेश्वर नेताम, पिंकू ठाकुर, डोमार यादव, दियान नागेश, बैजनाथ नेताम, हेमलता नागेश, चमेली नागेश, कौशल्या नागेश, पुष्पा राजपूत, पार्वती बघेल, रामकली नेताम, धनेश्वरी नागेश, सहित सैकड़ो की संख्या में आंँदोलन कारी महिला पुरुष उपस्थित रहे।