कृषि कानून पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला, धान के अलावा गन्ना से भी बनाएंगे एथेनॉल : सीएम भूपेश बघेल 

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कृषि कानूनों को विरोध करते हुए कहा कि नया कृषि कानून पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है। किसानों को लूटने में लगी है मोदी सरकार।

इस दौरान सीएम ने धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मांगने की बात कही। सीएम ने कहा कि हमें केंद्रीय राज्यमंत्री बालयान की चुनौती स्वीकार की है। हमने धान खरीदने की मांग की लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। एफसीआई की खरीदी के बाद बचा धान का क्या होगा ये सवाल अभी भी खड़ा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

केंद्र पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने ये भी शर्त रखी कि अधिक मूल्य में धान खरीदेंगे तो वे नहीं खरीदेंगे। इसे देखते हुए हमने रिसर्च किया और धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मांगी। एथेनॉल का रेट नहीं था हमारे दबाव की वजह से रेट तय हुआ है। हम धान के अलावा अब गन्ना से भी एथेनॉल बनाएंगे।

हमारी मजबूरी…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 3 साल तक पूरे हिंदुस्तान को चावल खिला सके उतना धान हमारे पास है। इसका क्या करना है केंद्र सरकार इसके बारे कुछ नहीं सोच रही है। एमओयू हो चुका है साल भर में प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। बारदाने की सप्लाई नहीं हो पा रही बारदाने की कमी होगी। हमारी मजबूरी इसलिए हम धान नहीं खरीद पा रहे हैं।

बैक डोर से शासन नहीं चलाए रमन

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार को विधान सभा सत्र बुलाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कुछ जानकारी मांगी है शाम को दे दी जाएगी, उम्मीद है अनुमति मिल जाएगी। राज्य भवन को राजनीतिक आखडा नहीं बनाना चाहिए। रमन सिंह को बैक डोर से शासन चलाने को कोशिश नहीं करनी चाहिए।