रेल्वे सलाहकार समिति के सदस्य बने अंजय शुक्ला

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर रेल मंडल में 14 सदस्यों की सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया है। रेल मंडल में जिन 14 सदस्यों को सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में रखा गया है, उनमें अंजय शुक्ला, विद्याकांत त्रिवेदी टाटीबंध, राजेश पाण्डेय नहरपारा, अकबर अली मोमिन पारा, अनिता महानंद डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, रितेश सहारे शांति नगर, मोहनलाल उपारकर खमतराई, विनोद रोहरा गोल बाजार, केशव साहू शांति विहार कॉलोनी डंगनिया, पुष्पेन्द्र उपाध्याय एकता नगर गुढिय़ारी, खेमकुमार सेन गांधी चौक सड्डू, बबला होतवानी सिविल लाइन, कमलेश शर्मा देवेन्द्र नगर, मनोज चक्रधारी बूढ़ातालाब कैलाशपुरी हैं।

बिलासपुर के सांसद अरूण साव को रेलवे डिवीजन की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है। रायपुर रेल मंडल में 14 और बिलासपुर में 7 सदस्य मनोनीत किए गए हैं।