महासमुंद जिला जेल से भागे सभी 5 बंदी पकड़े गए, पुलिस टीम को 30 हजार का नगद पुरस्कार देंगे आईजी

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद. जिला जेल से फरार 5 बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 4 बंदियों को शुक्रवार की शाम तक गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं पांचवे फरार बंदी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पांचवे बंदी की गिरफ्तारी महासमुंद जिले की खल्लारी पुलिस थाने की टीम ने की है। गिरफ्तार किए गए बंदी का नाम धनसाय है।

महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया था और किसी भी हाल में शीघ्र ही पांचो फरार बंदियों की गिरफ्तारी करने का आदेश जारी किया था। इस कामयाबी के लिए आईजी ने 30 हजार रुपए का नगद पुरस्कारपुलिस टीम को देने का ऐलान किया है। वहीं लापरवाही बरतने के कारण जिला जेल के चार प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।