
महासमुंद/राधेकृष्ण दुबे
महासमुंद विधानसभा छेत्र के लोकप्रिय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा आज 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर विधानसभा के अनेक ग्रामों में जयंती कार्यक्रमों में शिरकत किए। जिसमे प्रमुख रूप से ग्राम परसट्टी, हाउसिंग बोर्ड
महासमुंद के वार्ड 21, पार्षद अरविंद प्रहरे एवं प्रकाश टंडन के निवास आदि में शिरकत किए।
इन कार्यक्रमों में विधायक जी ने लोगो को महान गुरु घासीदास जी के आदर्शो पर चलने और मनखे मनखे एक समान की अवधारणा को आत्मसात करने को मन में संकल्प लेने पर बल दिया। विधायक सिन्हा जी ने कहा की गुरु घासीदास जी के जीवन से सभी लोगो को प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए किस तरह उन्होंने लोगो के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया और समाज के लोगो को जीने की राह दिखाई। इस अवसर पर उनके साथ पवन पटेल ,दिग्विजय साहू, रोमी गुरुदत्ता अरविंद प्रहरे गिरधर यदु,प्रकाश टंडन,नीलम दीवान आदि लोग उपस्थित थे।
