जांजगीर में अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा – मोदी को फिर से लाओ, हम विश्व की तीसरी ताकत बन जाएंगे…

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर में विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने आर्टिकल 370, सर्जिकल स्ट्राइक, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार की सफलता गिनाई। उन्होंने कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद हम दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे। साथ ही शाह ने कहा कि, कश्मीर में सालों से परेशान करने वाला 370 का नासूर हमने खत्म किया है। शाह इससे पहले कोंडागांव पहुंचे। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के बस्तर क्लस्टर की बैठक ली।

Image

अयोध्या मुद्दे को कांग्रेस ने लटकाए रखा- शाह

शाह ने कहा छत्तीसगढ़ में 2 महीने में 20 टका मोदी की गारंटी साय सरकार ने पूरी कर ली है। मैं विश्वास दिलाता हूं, मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। वहीं केंद्र की मोदी सरकार भी 5 लाख तक इलाज का खर्चा उठा रही है। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय केंद्र सरकार ने बनाए इसमें से छत्तीसगढ़ में ही 38 लाख शौचालय बने।

Image

मैं राम के ननिहाल में आया हूं, आपको बता दूं कि, कांग्रेस ने 550 साल से लटके मसले को 75 साल में खत्म नहीं किया। अब मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर इस मसले को भी खत्म किया है। मैं आप लोगों से भी वादा लेकर जाना चाहता हूं, कभी 1 कभी 2 सीट आप लोग कम कर देते हो। वादा कीजिए, इस बार 11 की 11 सीटों पर बीजेपी को जीत दिलाएंगे।

भारत अंतरिक्ष में तीसरी बड़ी शक्ति बना- शाह

शाह ने आगे कहा कि, पाकिस्तान के घर में घुसकर हमने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकवाद को दंडित किया। कश्मीर में 370 का नासूर सालों से परेशान करता था, इसे हमने खत्म कर कश्मीर को हमेशा के लिए देश का अंग बना दिया।भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी तीसरी बड़ी ताकत बन गया है। मोदीजी ने देश के अर्थतंत्र को आगे ले जाने का काम किया। हमारा देश पहले 11वें नंबर पर था आज पांचवें नंबर है। एक बार मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए, मोदी की गारंटी है, हम दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे।

कोंडागांव में बनाई लोकसभा चुनाव की रणनीति

रायपुर से सबसे पहले शाह कोंडागांव पहुंचे जहां उन्होंने बस्तर क्लस्टर की बैठक ली। इस बैठक में करीब 45 मिनट तक लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई। इस दौरान महासमुंद, कांकेर और बस्तर लोकसभा के 200 भाजपा नेताओं को उन्होंने टिप्स दिए।