किसान न्याय योजना के अंतर्गत आज किसानों के खातों में भेजी जाएगी राशि : पंकज मांझी

Chhattisgarh Crimes

मैनपुर। प्रदेश के किसान हितैषी मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संकटकालीन स्थिति में भी किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लागू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत आज अन्नदाताओं को राहत प्रदान करने पहली किश्त की राशि प्रदेश के मुखिया द्वारा भुगतान किया जायेगा।

उक्त बाते अमलीपदर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज मांझी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमलीपदर पंकज मांझी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए दूरगामी निर्णय लेते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रथम किश्त की राशि आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के किसानों को न्याय योजना के तहत सम्मान राशि किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर करेंगे। जिससे किसान लाभान्वित होंगे जिसके लिये किसान पुत्र प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ की जनता आभार व्यक्त कर रही है।

पंकज मांझी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश में इस योजना का विधिवत् शुभारंभ किया था इस वर्ष भी किसानो को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ मे किसानो के चिंता करने वाली सरकार लगातार किसानो के लिये योजनाओं का उन्नयन कर रही ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को सुधारने प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनता की ओर से प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

बढ़ते महंगाई पर प्रहार करते केन्द्र सरकार को साधा निशाना

युवा कांग्रेस अमलीपदर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज मांझी ने बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार पर निशाना साधते बताया कि कांग्रेस के राज में यही चीचें आधे दाम पर लोगों को मिला करती थी, लेकिन भाजपा की सरकार के सत्ता में आने के बाद सभी चीजों के दाम दोगुने हो गए हैं। महंगाई की मार से मध्यमवर्गीय और गरीब तबका परेशान है रोजाना रसोई गैस सिलेंडर, खाद्य तेल, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं महंगाई से आम जनता त्रस्त हो चुकी हैं लेकिन सरकार महंगाई पर किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं लगा पा रही है आने वाले समय में महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।