समाज हित में सामाजिक एकता एवं अखंडता बनाए रखना हम सबकी की जिम्मेदारी – जनक ध्रुव

पूरन मेश्राम/मैनपुर/ आदिवासी अमात गोंड़ समाज सर्कल जिड़ार का रविवार को वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया इस बैठक में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने जिड़ार की सीमा से लेकर मुख्य मंच तक विधायक जनक ध्रुव का गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए आत्मीय स्वागत किया गया। आयोजित वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र जनक राम ध्रुव, अध्यक्षता अमात गोड़ समा सर्कल अध्यक्ष खोलूराम कोमर्रा, विशेष अतिथि टीकम सिंह कपिल, सुंदर कपिल, सरपंच जिड़ार एवं महिला प्रभाग अध्यक्ष दुलेश्वरी नागेश, श्रीमती तारा मरकाम, श्रीमती प्रियंका कपिल, युवा कार्यकर्ता मुकेश कपिल, वरिष्ठ नागरिक मोतीराम नागेश, माखन मरकाम द्वारा ईष्ट देव बुढ़ादेव के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंचस्थ मुख्य अतिथियों का समाज जनो द्वारा फूल माला एवं गुलाल से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा विधायक जनक ध्रुव ने सामाजिक एकता एवं अखंडता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही अपने परिवार अपने समाज को संगठित कर राष्ट्र की विकास की अवधारणा को विश्व पटल पर ला सकता है समाज के बुजुर्गो द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम के एक-दूसरे को जोड़े रखने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है जिसका हम सब युवाओं को अनुशरण करना है। उन्होने आगे कहा कि समाज हित में शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाये तो निश्चित रूप से शिक्षा के क्षेत्र मे पिछड़ापन दूर होगा और समाज के लोग एकजुट होकर एक-दूसरे की समस्याओं में खड़े होकर उनका सहारा बने रहे।
उद्बोधन में खोलू राम कोमर्रा ने वार्षिक सम्मेलन के मुख्य उद्देश्य पर चर्चा करते हुए समाज को एकता एवं संगठित रहने को आवाहन किया। महिला प्रभाग अध्यक्ष दुलेश्वरी नागेश ने समाज में नवयुवक एवं बुजुर्गों को नशा मुक्ति पर विशेष जोर दिया। श्री टीकम कपिल द्वारा सामाजिक बंधुओं के समक्ष अभिनंदन पत्र को पढ़कर सुनाया गया। इस वार्षिक सम्मेलन में समाज प्रमुखो द्वारा एक स्वर मे समाज के उत्थान पर गहन विचार एवं सभी को संगठित होकर न्याय संगत एक राय में चलने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक जनक ध्रुव को समाज प्रमुखों द्वारा अमात गोंड़ समाज सर्कल जिड़ार का मांग पत्र भी सौंपा गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केशव मरकाम, राकेश नागेश, भागवत नागेश, मिलन मरकाम, परशुराम ओंटी, अरुण नागेश, गोहेंद्र कपिल, देव सिंह मरकाम, ओमप्रकाश कोमर्रा, सुखराम नागेश, वीरसिंह मरकाम, मानसिंह नागेश, दिलबर मरकाम, उपेद्र मरकाम, श्रीमती मालती कपिल, पुष्पा कपिल, दया बाई मरकाम, यशोधरा राज कपिल, नीरा कपिल, गंगा कपिल, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लखन मरकाम सहित समाज के महिला पुरूष बड़ी संख्या में उपस्थित थे।