तेलंगाना में ऑटो ट्रॉली और ट्रक में टक्कर, 9 लोगों की मौत, 17 घायल

Chhattisgarh Crimes

तेलंगाना। तेलंगाना में निजामसागर के हसनपल्ली गेट पर एक ट्रक और ऑटो ट्रॉली में टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग यलारेड्डी में एक समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चालक की पहचान भी हो गई है।

Exit mobile version