
कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल उठाए। उन्होंने लिखा लगातार बढ़ती महंगाई, गरीबों को चना-गुड़ न मिलना, युवाओं की बेरोजगारी, महंगी बिजली, पटवारियों की हड़ताल जैसी समस्याओं से जनता परेशान है। लेकिन विधायक जी को इन जनसमस्याओं से कोई मतलब नहीं, उन्हें तो बस चिलम और तंबाकू के डिब्बे से ही मतलब है। हालांकि, इस मामले में विधायक की ओर से और न ही भाजपा संगठन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
भूमिपूजन के बाद हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, 18 नवंबर की शाम नगर पंचायत मारो के वार्ड नंबर- 03 में डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मंगल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया था।
इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू शामिल हुए। आधिकारिक कार्यक्रम पूरा होने के बाद सांस्कृतिक आयोजन शुरू हुआ।
इसी दौरान मंच पर युवतियां डांस कर रही थीं। एक युवती विधायक ईश्वर साहू को हाथ पकड़कर मंच पर ले आई। कुछ देर खड़े रहने के बाद विधायक युवतियों के साथ डांस करने लगे। वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।