गोल्ड जीतने वालीं अवनि लेखारा को अब मिला ब्रांज, बनीं देश की पहली महिला एथलीट

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। जापान के टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिम्पिक्स में भारत खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। ताजा खबर यह है कि भारत को 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल दिलाने वालीं अवनि लेखारा ने अब ब्रांज मेडल जीता है। एक ही इवेंट में दो पदक जीतने वालीं वो देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले जन्माष्टमी वाले दिन शूटर अवनि लेखारा ने रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता था। वे गोल्ड जीतने वाली भारतीय इतिहास की पहली महिला पैरालिंपिंक बनी थीं। अब अवनि लेखारा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 में 445.9 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अवनि को बधाई दी है।

सुबह प्रवीण ने दिलाया था सिल्वर, भारत के कुल मेडल 12

इससे पहले शुक्रवार सुबह पुरुषों की हाई जम्प में भारत के प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 12 हो गई है। प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने 2.07 मीटर की छलांग के साथ एशियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया। ओलंपिक स्टेडियम में ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्ड्स पहले स्थान पर रहे, जिन्हों बारिश से लथपथ ट्रैक पर 2.10 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई। प्रवीण कुमार टोक्यो खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद में निषाद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार के बाद भारत के चौथे पदक विजेता हैं।

Exit mobile version