दूध, दही और इन फलों को एक साथ खाने से बचें, सेहत को फायदे की जगह पहुंच सकता है नुकसान

Chhattisgarh Crimes

कई बार घर पर हम लोग किसी ना किसी के साथ कुछ चीजों को खा लेते हैं। जैसे कि दूध पीने के बाद दही खाना, कुछ फलों को एक साथ खाना। हो सकता है इन चीजों को एक साथ खाना आपको स्वाद में बेहतरीन लगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार कुछ फूड कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। जानिए किन चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। साथ ही जानिए कि उनका सेवन करने से सेहत पर क्या बुरा असर पड़ता है।

दूध के साथ ना खाएं ये

कई लोगों को जब भूख लगती है और घर पर कुछ नहीं होता है वो दूध के साथ कुछ भी खा लेते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। दूध के साथ अंडा, मीट नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही पनीर के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। दूध के साथ इन चीजों को खाने से आपको डाइजेशन संबंधी दिक्कत हो सकती है।

दही के साथ इन चीजों को खाने से बचें
दही के साथ कुछ भी खाना सबसे आम है। लेकिन आपको इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि दही के साथ कुछ चीजों का कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जैसे कि दही के साथ खट्टे फल और मछली नहीं खाना चाहिए। फलों की बात करें तो दही और फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं। इस कारण वे पच नहीं पाते। इसी वजह से इनका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

इन फलों का ना करें एक साथ सेवन
जिन फलों में विटामिन सी और कैल्शियम है उन्हें एक साथ खाने से बचना चाहिए। जैसे कि संतरा और केला। ये शुगर में रुकावट पैदा कर सकते हैं।

इन चीजों को भी एक साथ खाने से बचें

तिल के साथ पालक
मछली के साथ काली मिर्च
ठंडे पानी के साथ घी, तेल, अमरूद, खीरा और जामुन
चावल और सिरके का कॉम्बिनेशन

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।